• पोषण अभियान के विभिन्न गतिविधियों का डीएम ने किया उद्घाटन
• पोषण मेला में विभिन्न व्यंजनों की लगायी गयी प्रदर्शनी
• स्लोगन लेखन व मेहंदी प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन
गोपालगंज /प्रतिनिधि
समाहरणालय सभागार में आईसीडीएस के द्वारा पोषण मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी व पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा पोषण मेला में विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि पोषण हर किसी के लिए आवश्यक है। देश के हर नागरिक को यह अधिकार है की वह सुपोषित हो। इसके लिए जन जागरूकता होते रहना चाहिए । पोषण माह के विभिन्न थीम है – पोषण वाटिका, योग एवं आयुष, क्षेत्रीय पोषण किट वितरण एवं गंभीर रूप से तीव्र कुपोषण बच्चों की पहचान एवं उनके बीच पौष्टिक भोजन का वितरण, जिसपर इस तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि बच्चों में दुबलापन तथा महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया हमारे लिए चुनौती है। इसमें सुधार लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पोषण माह एक बेहतर अवसर है जब हम सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पोषण पर जागरूक कर सकते हैं।
साथ ही एनीमिया की समस्या को कम करने के लिहाज से उचित पोषण का विशेष महत्व है। डीएम ने कहा कि सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावां एसपी आनंद कुमार, आईसीडीएस के डीपीओ शम्स जावेद अंसारी, पोषण अभियान के जिला समन्वयक बृजकिशोर प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे।
स्लोगन लेखन और मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन:
आईसीडीएस के आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं के द्वारा पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्लोगन लिखकर आमजनों को जागरूकता संदेश दिया गया। इसके साथ हीं जिलाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को भी रवाना किया गया। पोषण रथ विभिन्न गली-मुहल्ले में जाकर ऑडियो के माध्यम पोषण के प्रति लोगों को प्रेरित करेगी। इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा रंगोली भी बनाया गया था। जिसका अवलोकन जिलाधिकारी ने की। जिलाधिकारी के द्वारा अन्नप्राशन व गोदभराई का रस्म भी पूरा किया गया।
पोषण के पांच सूत्रों से कुपोषण पर लगेगा लगाम:
आईसीडीएस के डीपीओ शम्स जावेद अंसारी ने बताया कि कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण के पांच सूत्र तैयार किये गये हैं। पहला सुनहरा 1000 दिन, डायरिया प्रबंधन, पौष्टिक आहार, स्वच्छता एंव साफ-सफाई, एनिमिया प्रबंधन शामिल हैं। इन पांच सूत्रों से कुपोषण पर लगाम लगाने की तैयारी की गयी है। जिले के सभी प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगोली बनाकर, पोषण वाटिका तथा रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करना है। उन्होंने बताया कि पोषण माह का मुख्य उद्देश्य देश के बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और मजबूत बनाना है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर जिलास्तरीय प्रशिक्षण का कल होगा आयोजनकटिहार – जिले के संयुक्त कृषि भवन सभागार में बुधवार को जूट जागरूकता एवं जूट फसल चक्र विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम … Read more
- डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण,यात्री सुविधा और सुरक्षा बढाने का दिया निर्देशडंडखोरा/कटिहार – मंडल रेल प्रबंधक कटिहार ने डंडखोरा रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया तथा कमियों को चिह्नित कर उसमें जल्द सुधार लाने का निर्देश दिया।उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधा … Read more
- आपदा प्रबंधन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एनआइसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन के जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अंचलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंडों … Read more
- कटिहार:नगर क्षेत्र में स्वगणना कार्य तेजी से – नगर आयुक्तमहापौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कटिहार – नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वगणना कार्यक्रम को तीव्रता देने को लेकर से एक बैठक बुलाई … Read more
- अबीर-गुलाल के बीच गूंजे जीत के नारे,चार पंचायतों में पैक्स अध्यक्षों का ऐलानसुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना, कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी प्रक्रिया बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार … Read more
- गोल्डन फाईबर जूट की चमक वापस लाने की पहल, निदेशक ने संभावनाओं का किया आंकलनकटिहार – जिले में जूट गोल्डन फाइबर की खोई चमक को वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत … Read more
- कटिहार:स्मैक तस्करी के दो आरोपी भेजे गये जेलमनिहारी /कटिहार – पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्मैक की बडी खेप नदी मार्ग से मनिहारी घाट होकर जिले के अन्य भागों में पहुंचाने के लिए ले जायी … Read more
- कटिहार जिले का पच्चीस हजार का ईनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेलकटिहार – जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला चौक पर वर्ष 2026 के प्रथम दिन अज्ञात बदमाशों द्वारा 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी थी..पुलिस ने प्रथम … Read more
- चांदनी चौक मरंगी से मनसाही हाट मुख्य सड़क जर्जर, आवागमन में परेशानीमनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर हाईवे के मरंगी चांदनी चौक से मनसाही हाट जाने वाली मुख्य सड़क वर्तमान में पूर्णतः जर्जर हो गढ्ढे में तब्दील हो चुकी हैं जिससे क्षेत्र … Read more
- पूर्व मंत्री मंसूर आलम का निधन अपूरणीय क्षति – सुनील यादवबरारी ने खोया अपना जननेता पूर्व मंत्री को नम आंखों से अंतिम विदाई, जनाजे में उमड़ा हजारों लोगों का सैलाब बरारी/ कटिहार – बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री मंसूर … Read more
- अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर आग से बचाव विषय को लेकर निबंध प्रतियोगिता आयोजितबारसोई /कटिहार – अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन के मौके पर अग्निशमन अधिकारियों की ओर से नगर पंचायत बारसोई स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बारसोई में छात्र-छात्राओं के बीच ‘आग से … Read more
- पेड़ से लटका मिला महिला का शव, प्रताड़ना का लगा आरोपसालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर रेलवे गेट के पश्चिम स्थित एक पोखर के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव कदम के पेड़ से लटका मिला।इस घटना … Read more
- उर्वरक के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारीकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम … Read more
- किशनगंज की मिठाई दुकानों में भारी अनियमितता,ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़मिठाई दुकानों की जांच के बाद होगी कारवाई: डीएम दुकानदारों ने खुद माना हुई है चूक महामाया द्वारा साफ सफाई के साथ साथ गुणवत्ता का रखा जा रहा है ध्यान … Read more
- टेढ़ागाछ पुलिस की कार्रवाई, पांच फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलविजय कुमार साह / किशनगंज किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार … Read more
- औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं परखी गईं, 80% छात्राएं पाई गईं उपस्थितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टेढ़ागाछ में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की … Read more
- KishanganjNews:महिला की हत्या का खुलासा: भैसुर ही निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तारमहिला की हत्या का खुलासा पुलिस के द्वारा सफलता पूर्वक कर लिया गया है।मालूम हो कि जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्रा बाड़ी थाना क्षेत्र के बालू बाड़ी में हुए … Read more
- किशनगंज में हाई लेवल बैठक: सीमा सुरक्षा, तस्करी और घुसपैठ पर सख्त निर्देशबिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार मंगलवार को किशनगंज पहुंचे जहा उन्होंने समाहरणालय में भारत नेपाल क्षेत्र संबंधी मुद्दों पर समीक्षा बैठक की ।आयोजित समीक्षा … Read more
- किशनगंज में इमारत-ए-शरिया की पहल: इमारत पब्लिक स्कूल में दीनी और दुनियावी तालीम का संगमसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज में इमारतें शरिया के द्वारा नौनिहालों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम देने के उद्देश्य से चूड़ी पट्टी कम्युनिटी हॉल के निकट इमारत पब्लिक स्कूल … Read more
- टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगीविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों के आवागमन … Read more
- नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने का आदेश, संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देशसंवाददाता/किशनगंज मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित मुद्दो पर समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को समाहरणालय में किया गया।बैठक में मुख्य सचिव … Read more
- कंटिया पंचायत में पशु बाँझपन निवारण शिविर,78 पशुओं का निःशुल्क उपचारकदवा /कटिहार – आत्मनिर्भर बिहार के ‘सात निश्चय-2’ कार्यक्रम के तहत पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत स्थित कामरु ग्राम … Read more
- बिघोर हाट पैक्स चुनाव में 45.28 फीसदी मतदानदेर रात तक परिणाम की प्रतीक्षाचार पंचायतों में पहले ही निर्विरोध चयन, अब एक सीट पर टिकी सबकी नजर बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को बिघोर हाट पंचायत … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को डीएम ने बांटे विद्यारंभ प्रमाण पत्रकटिहार – शिक्षा की नींव मजबूत करने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन के पहल की सराहना की जा रही है। सोमवार को जिला … Read more






























