पटना:भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बिहार में लगातार कार्रवाई की जा रही है ।भ्रष्ट पदाधिकारी जेल भेजे जा रहे हैं उसी क्रम में आज । आर्थिक अनुसंधान इकाई ने पटना जिला पुलिस बल के जवान और बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कांस्टेबल नरेंद्र कुमार धीरज के 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कान्स्टेबल पद पर तैनात धीरज के विरुद्ध आय से अधिक करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी. इस मामले में धीरज के खिलाफ सोमवार को ही आर्थिक अपराध थाना में मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद मंगलवार को एक साथ उनके कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है. धीरज पर आरोप है कि उसने खुद और परिजनों के नाम पर करोड़ों रुपए की चल एवं अचल संपत्ति अर्जित किया है।
आय से अधिक संपत्ति से संबंधित शिकायत होने के बाद सिपाही नरेंद्र कुमार धीरज के पटना, आरा मुजफ्फरपुर (भोजपुर) स्थित गांव, अरवल आरा जैसे कई ठिकानों पर रेड चल रही है. ईओयू की इस रेड से प्रशासनिक खेमे में भी हड़कंप मचा है. आरा के एक ही इलाके विष्णु नगर, भेलाई रोड में धीरज के कई भाईयों के प्लॉट और जमीन हैं. पटना के बेउर इलाके में स्थित महावीर कॉलनी में भी जब ईओयू की टीम पहुंची तो आलीशान मकान देखकर दंग रह गई.सूत्रों के मुताबिक टीम को धीरज के घर से कई बेशकीमती सामान भी मिले हैं।
टीम ने धीरज के पटना स्थित महावीर कॉलोनी बेऊर रोड वाले आवास, भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में पैतृक आवास, अरवल में अरोमा होटल के सामने स्थित मकान जो भाई का है, आरा शहर में भाई सुरेंद्र सिंह के कृष्णा नगर स्थित चार मंजिला मकान और दूसरा 5 मंजिला मकान, एक और भाई विजेंद्र कुमार विमल के आरा शहर स्थित कृष्णा नगर स्थित पांच मंजिला मकान, भाई श्याम बिहारी सिंह का आरा स्थित मॉल, आवासीय मकान, भतीजा धर्मेंद्र कुमार का आरा में आशुतोष ट्रेडर्स नाम की दुकान एक और भाई सुरेंद्र कुमार सिंह के नारायणपुर आरा अवस्थित छड़ सीमेंट की दुकान एवं आवास में रेड कर रही है। इस छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के खुलासा होने की बात कही जा रही है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके … Read more
- गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया आलमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 … Read more
- चोरी के बाईक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – कोढा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि इनके पास से पुलिस … Read more
- बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में 124 दिव्यांगों की हुई जांचबारसोई /कटिहार – अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में मंगलवार को बारसोई प्रखंड के 124 दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की गई। कटिहार से आये चार चिकित्सकों ने सभी दिव्यांगों की जांच … Read more
- सघन वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाईकोढा /कटिहार-जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर जिले भर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोलासी बाजार में कोलासी पुलिस … Read more
- आरपीएफ ने चोरी के रेलवे सामग्री के साथ युवक को किया गिरफ्तारकटिहार – आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व आरपीएफ सीनियर कमांडेंट के निर्देशानुसार आरपीएफ की टीम द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत … Read more
- शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तारपलटनिया चौक पर तीन शराब पियक्कड़ गिरफ्तार कोढा/कटिहार-रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को … Read more
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजितबराबरी /कटिहार -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता डॉ. मुसर्रफ हुसैन ने की।इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक एखलाक आलम मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिरिक्त … Read more
- कटिहार:जिला समन्वय समिति की बैठक में स्वगणना सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षाकटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड … Read more
- कटिहार:डीएम के निर्देश पर जांच के लिए श्रम अधीक्षक पहुंचे सदर अस्पतालकटिहार – कटिहार जिला 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य समिति कटिहार के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मिलकर 102 एम्बुलेंस … Read more
- आधा दर्जन मृत चौकीदारों के आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्रकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बारसोई अनुमंडल अन्तर्गत बारसोई , आजमनगर तथा बलरामपुर अंचल के 06 मृतकों के आश्रितों को जिला अनुकंपा समिति द्वारा लिए गये निर्णय के … Read more
- लुट कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनसाही/कटिहार – मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनसाही थाना कांड संख्या 49/26 के लुट कांड के एक आरोपी अर्जुन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। … Read more
- कोलकाता से बारसोई आ रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामबारसोई/कटिहार – बहन की शादी के लिए कोलकाता से अपने गांव लौट रहे बारसोई के एक प्रवासी मजूदर मोहम्मद जाकिर (22) की सोमवार की रात वर्धमान जंक्शन के समीप ट्रेन … Read more
- कटिहार:स्व-गणना की रफ़्तार परखने खुद वार्डों में पहुँचे डीएम और नगर आयुक्तकटिहार – नगर निगम कटिहार क्षेत्र के अंतर्गत स्व-गणना कार्य को गति देने और इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को … Read more
- भागलपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी: सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर फायरिंग, कार्यपालक पदाधिकारी की मौतभागलपुर जिले के सुल्तानगंज में उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण … Read more
























