नवादा की माटी के कलाकार अभिनेता सागर इंडिया रंगमंच का कर रहे हैं विकास गांव के बच्चों को दे रहे है अभिनय का प्रशिक्षण
नवादा /रामजी प्रसाद के साथ कुमार विश्वास
गांव के बच्चों को प्रशिक्षित करने का अभिनेता सागर इंडिया ने बीड़ा उठाया है ।मालूम हो की अभिनेता सागर इंडिया बच्चो को अभिनय की बारीकियां सिखा रहे हैं और बच्चों को कलाकार बनाने के लिए अभ्यास करा रहे हैं।पिछले 1 महीने से लगातार अभ्यास जारी है कोई हंसता है ,कोई रोता है ,कोई चीखता है ,कोई चिल्लाता है ,कभी कोई पागल बन जाता है ,कभी कोई बुरा बन जाता है, कभी कोई पुलिस बन जाता है तो कभी कोई चोर बन जाता है ।
यह लगभग 1 महीने से हो रहा है नवादा के आती पंचायत में कादीरगंज हाई स्कूल के प्रांगण में जो बच्चे गांव में बेवजह व्यस्त रहते थे उन्हें कला से जोड़कर कलाकार बनाने का जिम्मा फिल्म अभिनेता सागर इंडिया ने उठाया है और रंगमंच के जरिए सभी नाटक करते हैं संवाद ऐसे बोलते हैं जैसे मानो घटना सच में घट रही हो कोई पागलों वाली हंसी तो कोई गुस्से से आंखें लाल कर रहा होता है ।

सागर इंडिया बताते हैं कि मैं लॉकडाउन में गांव आया मैंने बच्चों के साथ काम करना शुरू किया ,यहां के बच्चे बहुत ही प्रतिभावान है ,उन्होंने अभिनय के हर बारीकी को बड़े ही सहजता से सीखा मुझे भी मज़ा आने लगा और सफर शुरू हो गया, चौखट संस्था के बैनर तले सभी अभ्यास करने लगे प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक बच्चे अपने आप को झोंक देते हैं।
अभिनय की बारीकियों में डायलॉग पढ़ते हुए खो जाते हैं अपने चरित्र में और जीने लगते हैं संवाद के साथ अपना चरित्र भाव भंगिमा चरित्र के हिसाब से कर लेते हैं अब तो आलम यह है कि करैक्टर बोलते ही बच्चे अभिनय करना शुरू कर देते हैं ।
बच्चों ने साथ देना शुरू किया गांव वालों ने भी दिल खोल कर सहयोग किया :
अभिनेता ने कहा अब मेरा भी मन जम गया आज हमारी एक टीम है जो प्रस्तुति के लिए तैयार है ।हम आने वाले दिनों में अपने जिले में अभिनय कार्यशाला, नाट्य उत्सव आदि आयोजित करेंगे। ताकि यहां के बच्चे हमारी टीम के साथ जुड़ कर अभिनय की बारीकियां सीख सकें ।हम जल्द जिले में नाटक भी करेंगे। ताकि नाट्य प्रेमी दर्शक वा कलाकार इस भागमभाग की दौड़ में नाटक का आनंद उठा सके ।
सागर इंडिया खुद रंगमंच के कलाकार है पटना रंगमंच मे इन्होंने लंबा काम किया है बिहार के रंगमंच के वरिष्ठ नाट्य निर्देशकों के निर्देशन में अभिनय किया है व बिहार के बेहतरीन अभिनेताओं के साथ रंगमंच में नाटक किया है सागर इंडिया बताते हैं कि कला सबके अंदर होता है बस उसे तराशने की जरूरत है और मैं सौभाग्यशाली हूं कि ईश्वर ने मुझे इस लायक बनाया है कि मैं यहां के बच्चों के लिए कुछ कर सकूं। अब शुरुआत हो चुकी है सफर लंबा चलेगा किसी को भी हमसे जुड़ कर अभिनय सीखना हो तो हमारी संस्था चौखट से जुड़ सकते हैं ,हम उनके लिए समर्पित हैं ।

हाल ही में सागर इंडिया ने अपने गांव में नाटक करके गांव के लोगों का ध्यान आकर्षित किया इनकी नवीनतम नाटक “मैं अखबार हूं” जिसके लेखक निर्देशक एवं अभिनेता सागर इंडिया ही हैं यह एक एकल नाट्य प्रस्तुति है जिसमें वह खुद अखबार बनकर अखबार के दर्द को बताते हैं इस नाटक के सफल प्रस्तुति से पूरे गांव में सागर इंडिया वाहवाही का केंद्र बन चुके हैं, बच्चे इनसे जुड़कर अभिनय सीखना चाहते हैं और यह नए बच्चों का स्वागत भी करते हैं तो अगर आप भी अभिनेता बनना चाहते हैं इनके संस्था चौखट से जुड़कर आप अभिनय सीख सकते हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार … Read more

























