किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव एंव झुनकी मुसहारा पंचायत स्थित जन वितरण प्रणाली की दुकान की व्यवस्था कराने को लेकर वहां के ग्रामीणों ने सामूहिक तौर पर किशनगंज सांसद व अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई है। बताते चलें कि उक्त पंचायत में एक भी जन वितरण प्रणाली की दुकान नहीं है। दर्जनों लोगों ने पंचायत में राशन की दुकान की मांग को लेकर सामुहिक आवेदन दिया है।
हाटगांव पंचायत के ग्रामीणों को राशन एवं किरासन के लिए भोरहा, धवेली एंव चिल्हनिया पंचायत आना जाना पड़ता है। ज्ञात हो कि भोरहा, धवेली एंव चिल्हनिया पंचायत नदी के किनारे पर बसा है, जहां प्रायः जलजमाव व बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। आस-पास में कटाव के चलते रास्ता बाधित हो जाता है, जिसके कारण राशनकार्ड धारियों को राशन लेकर आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अकमल समसी बताते हैं कि अधिकतर परिवार के पुरुष रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश चले जाते हैं, इस वजह से महिलाओं और घर के नाबालिग बच्चे-बच्चियों को राशन किरासन के लिए भोरहा, धवेली और चिल्हनिया पंचायत का चक्कर काटना पड़ता है। जिससे हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। विशेषकर वृद्ध और गर्भवती महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस बात को लेकर हाटगांव पंचायत वासियों ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं सांसद से पंचायत में राशन की दुकान उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदनकर्त्ता अकमल समसी, अफाक आलम, नाज़ीर आलम, जमील अहमद, सजाब उद्यीन, मोजीब आलम, जाहिद आलम,शब्बीर आलम,असल आलम सहित दर्जनों लोगों ने हाटगांव एंव झुनकी मुसहारा पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकान उपलब्ध कराने की मांग की है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज:महिला के हत्या मामले की जांच तेज,SIT का गठनकुर्लीकोट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के उद्भेदन के लिए एसपी ने किया एसआईटी गठित मृतक महिला गीता देवी का शव 16 मई को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में एक कमरे में … Read more
- संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठकजिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा विभिन्न विभागों … Read more
- KishanganjNews:जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्यज़िले में LPG की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा … Read more
- राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्रीपटना:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में बढ़ते अपराध और पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ … Read more
- बिहार के 20 जिले गैस नेटवर्क से जुड़े, PNG कनेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरीपटना। बिहार में गैस नेटवर्क का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आयोजित CMG की उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया कि सहरसा और बांका के … Read more
- पटना :समाधान शिविर में अब प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य नहींपटना :बिहार सरकार ने “समाधान शिविर” को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। 19 मई को जिलों में आयोजित होने वाले समाधान शिविर में अब प्रभारी मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य नहीं होगी। … Read more
- शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय अष्टयाम का हुआ शुभारंभकिशनगंज/राज कुमार ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत बेसरबाटी पंचायत के कालिकाडांगा में रविवार को भक्ति, उत्साह और आस्था के रंग में पूरी तरह रंगा नजर आया। गोकुलधाम सोसायटी के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय … Read more
- अस्पताल के सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, बदमाश ने बच्चे के गले से चेन छीनासागर चंद्रा/किशनगंज बदमाश ने अपनी मां के साथ इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंची बच्ची के गले से चांदी का चेन लिया। सोमवार सुबह अस्पताल के दवा काउंटर के पास मरीज और उनके … Read more
- पारिवारिक विवाद से नाराज व्यक्ति ने खाया जहर ,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/किशनगंज पारिवारिक विवाद से नाराज व्यक्ति ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद नेपाल गढ़ कॉलोनी निवासी लोकनाथ … Read more
- घर से बाजार निकला किशोर हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज घर से बाजार के लिए निकले किशोर के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। पानीबाग निवासी 16 वर्षीय छोटू हुसैन गत 15 मई को चुड़ी पट्टी चौक गया … Read more
- ई रिक्शा का बैटरी चोरी कर रहे चोर को लोगो ने पकड़ कर किया पुलिस के हवालेसागर चंद्रा/किशनगंज स्थानीय लोगों ने ई रिक्शा का बैटरी चोरी करने वाले चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई बताया जाता है। चुड़ी … Read more
- टेढ़ागाछ में सहयोग शिविर की तैयारी पूरी, खनियाबाद व बैगना पंचायत में आज लगेगा शिविरविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय … Read more
- मामूली विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई,मामला दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा मामूली विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित शिकायत पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच … Read more
- आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारकिशनगंज/सागर चंद्रा स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अस्पताल रोड, गांधी नगर … Read more
- सुखानी थाना क्षेत्र से 209.53 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तारट्रक पर लोड कर ले जाया जा रहा था शराब किशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम … Read more
- +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भटेढ़ागाछ /किशनगंज बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड किशनगंज के तत्वाधान मे +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी … Read more
- नाबालिग का अपहरण कर छेड़खानी के आरोपी को सुनाई गई 5 साल की सजाअनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम की अदालत के प्रयास से आरोपी को सुनाई गई सजा सागर चंद्रा/किशनगंज अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने सोमवार नाबालिग का अपहरण … Read more























