बिहार /डेस्क
सीएम ने पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड का भी किया दौरा
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया एवं कटिहार जिले के बरारी प्रखंड स्थित भगवती मंदिर महाविद्यालय (बी0एम0 कॉलेज) लक्ष्मीपुर में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर, बाढ़ प्रभावित गर्भवती महिलाओं का आश्रय स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र में प्रभावित परिवारों के बच्चों को पढ़ने की सुविधा, कोरोना जांच, वैक्सीनेशन की व्यवस्था, निःशुल्क दवा वितरण केंद्र, पशु आश्रय स्थल एवं सामुदायिक रसोई के प्रबंधन का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों से सामुदायिक रसोई में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के संबंध में पूरी जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ राहत शिविर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच करायें। कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों को आइसोलेशन में रखा जाए। बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों को कोई कठिनाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, विधायक श्री विजय सिंह, विधान पार्षद श्री अशोक अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री संजीव कुमार हंस, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संजय कुमार अग्रवाल, प्रमंडलीय आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, आई०जी० पूर्णिया प्रक्षेत्र श्री सुरेश प्रसाद चौधरी, जिलाधिकारी श्री उदयन मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
निरीक्षण के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वे करने के बाद जमीन पर जाकर प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कटिहार का क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। वर्ष 2016 में भी गंगा का जलस्तर बढ़ने से काफी क्षेत्र प्रभावित हुआ था। इस बार जलस्तर वर्ष 2016 से थोड़ा कम है लेकिन क्षेत्र कम प्रभावित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में भी हम यहां आए थे। कटिहार में लोगों को भोजन देने के साथ-साथ उनके अलग से रहने की व्यवस्था की जा रही है। सभी लोगों को हर प्रकार से राहत देना है। प्रभावित परिवारों को सभी प्रकार से मदद दी जा रही है। 6 हजार रुपए प्रति परिवार दिये जाते हैं। साथ ही खेती में भी जो नुकसान हुआ है, उसका भी हमलोग आकलन कर उनकी मदद करते हैं। अभी सभी लोगों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनकी मदद की जा रही है। लोगों की कोरोना जांच एवं वैक्सिनेशन कराने का काम किया जा रहा है। सभी राहत शिविरों में यह काम किया जा रहा है। अगर महिला गर्भवती है तो उसका भी ख्याल रखा जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नदियों के जलस्तर की डेली रिपोर्ट लेते हैं। कितना जलस्तर बढ़ा, कितना क्षेत्र प्रभावित हुआ, कितनी आबादी प्रभावित हुई इन सब चीजों की जानकारी ली जाती है। इसके बावजूद स्थल पर जाकर देखने से मुझे संतोष होता है। लोगों से बातचीत करते हैं, उनकी बातें सुनते हैं और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हैं। उनकी स्थिति को देखकर जो भी सहायता की जरुरत होती है, उस पर त्वरित काम किया जाता है। कोई ऐसा वर्ष नहीं है जब हम कटिहार नहीं आए हों, हम हमेशा कटिहार आते हैं। उन्होंने कहा कि हमलोग पूरी कोशिश करते हैं कि समस्याओं का समाधान हो। बाढ़ ऐसी ” जिसके बारे में आप दावा नहीं कर सकते कि आप हर चीज सुरक्षित कर लेंगे। विभाग से लगातार हम इसकी समीक्षा करते रहते हैं। स्थायी रूप से जो समाधान हो सकता है उसके लिए भी हम काम कर रहे हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यवाहक … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन की … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक साथ … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए … Read more


























