• 20 सितंबर से चलेगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम
• मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण
• सिविल सर्जन ने किया प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में फाईलेरिया नियंत्रण को लेकर 20 सितंबर से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिसके तहत घर-घर लाभार्थियों को दवा खिलायी जायेगी। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर सदर अस्पताल स्थित जीएनएम स्कूल में एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, बीसीएम, भीबीडीएस, बीसी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार और डीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया चक्र में सभी स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाना सुनिश्चित करें। पूर्व के कार्यक्रम की उपलब्धियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर लोग आशा एवं अन्य कर्मीयों द्वारा दी गई फाइलेरिया की दवा को नहीं खाते हैं। इसलिए उन्हें अपने सामने दवा खिलाएं। इस प्रशिक्षण शिविर में सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार, डीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एचसी प्रसाद, टीबी ऑफिसर डॉ. आरपी सिंह, केयर इंडिया के डीपीओ भीएल आदित्य कुमार, पीसीआई के आरएमसी संजय कुमार, सीफार के जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे।
आशा के सामने खानी होगी दवा:
डीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि 20 सितंबर से सर्वजन दवा सेवन का चक्र 14 दिनों का होगा। जिसमें कोविड के प्रोटोकॉल के तहत कटोरी मेथड से दवा खिलायी जाएगी। जिसमें दवा को कटोरी में आशा रख देगी और लोगों को सामने में वह गोली खानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा फाइलेरिया मरीजों का मुफ्त इलाज एवं आर्थिक सहायता भी दी जाती है। एक टीम एक दिन में 40 से 50 घरों का दौरा कर लक्षित समूह को सिर्फ दवा ही वितरण नहीं करेगी बल्कि उन्हें अपने सामने दवा खिलाएंगे। अभियान के दौरान प्रतिदिन छूटे हुए व्यक्तियों को पुर्नभ्रमण कर दवा खिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त 7 वें एवं 14 वें दिन पूर्ण रूप से पुर्नभ्रमण करते हुए छूटे हुए सभी लोगों को दवा खिलाई जाएगी। इसके अलावा जीविका कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे एवं पंचायत सदस्यों द्वारा सामुदायिक स्तर पर फाइलेरिया एवं एमडीए के विषय में जागरूकता भी फैलाई जाएगी।
ऐसे खानी है दवा :
इस अभियान में डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। एलबेंडाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है। अभियान के छठे और 14वें दिन छुटे हुए लोगों को दवा खिलाई जाएगी।
ये होंगे लक्षित समूह:
हर व्यक्ति को इन दवाओं का सेवन करना है। केवल गर्भवती महिलाओं, दो साल से कम उम्र के बच्चों एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवा सेवन नहीं करनी है। दो साल से पांच साल तक के बच्चे भी फाइलेरिया दवाओं का सेवन कर सकते हैं और स्वास्थ्य कर्मी की निगरानी में ही दवा का सेवन करना है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कंटिया पंचायत में पशु बाँझपन निवारण शिविर,78 पशुओं का निःशुल्क उपचारकदवा /कटिहार – आत्मनिर्भर बिहार के ‘सात निश्चय-2’ कार्यक्रम के तहत पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत स्थित कामरु ग्राम में एक दिवसीय पशु बाँझपन निवारण शिविर का … Read more
- बिघोर हाट पैक्स चुनाव में 45.28 फीसदी मतदानदेर रात तक परिणाम की प्रतीक्षाचार पंचायतों में पहले ही निर्विरोध चयन, अब एक सीट पर टिकी सबकी नजर बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को बिघोर हाट पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ, कुल … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को डीएम ने बांटे विद्यारंभ प्रमाण पत्रकटिहार – शिक्षा की नींव मजबूत करने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन के पहल की सराहना की जा रही है। सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी समाहरणालय के अपने कार्यालय कक्ष … Read more
- कटिहार:मर्चेंट एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा मांगपत्र सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार में जल जमाव की विकट समस्या का समाधान के लिए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सहयोगी के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह से एक कार्यक्रम के दौरान मिल कर मांग पत्र … Read more
- कटिहार:2025-26 में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सीमेंट परिवहन को किया तेजकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे द्वारा सीमेंट कार्गो के परिवहन और अपने टर्मिनलों पर सीमेंट की लोडिंग और अनलोडिंग में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। इस संबंध में एन एफ रेलवे … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, डीएम -एसपी ने लिया चेकपोस्ट का जायजाबंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती एरिया में बिहार पुलिस ने भी बनाया चेक पोस्ट डीएम,एसपी,एसडीएम ले रहे है जायजा किशनगंज/प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती किशनगंज जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था को … Read more
- खांसी के पीछे छुपी सच्चाई: “सबा परवीन” की टीबी पर जीत ने बदली सोच और दी नई दिशा100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के बीच उभरी एक सशक्त मिसाल—समय पर जांच ही है जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा जब खांसी सामान्य लगती है, लेकिन भीतर बढ़ रही होती है गंभीर बीमारी किशनगंज /प्रतिनिधि समाज में आज … Read more
- जेडीयू की बैठक में किशनगंज से नेता हुए शामिल,संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चापोठिया/किशनगंज/राज कुमार जदयू के प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें किशनगंज जिले के जिलाध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक ने संगठन को लेकर नई दिशा तय की।पोठिया प्रखंड जदयू अध्यक्ष जलाल कादरी ने सोमवार को … Read more
- टेढ़ागाछ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण जारी, 84 कर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय टेढ़ागाछ में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा गठित टीम ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल बदमाश को रविवार की रात को गिरफ्तार … Read more
- बंगाल में सभी सीटों पर जीतेंगे चुनाव :पठानसंवाददाता/ किशनगंज मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह महाराष्ट्र के पूर्व विधायक वारिस पठान ने किशनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ रही … Read more
- सांसद और विधायक ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण,व्यवस्था में सुधार को लेकर दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद और सदर विधायक कमरुल हुदा ने सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और उनके द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान नेताओ ने ओपीडी सहित अन्य स्थानों का जायजा … Read more
- रेलवे स्टाफ सबोर्डिनेट रेस्ट हाउस में इंप्लॉईज यूनियन के छापामारी से मचा हड़कंपवर्षों से जमे कर्मियों को किया गया बाहर कटिहार – एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में वीआईपी गेट स्थित रेलवे के सब-ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस में अचानक छापामारी की गई। इस कार्रवाई से … Read more
- जेडीयू नेता निशांत कुमार से मिले जदयू के प्रखंड अध्यक्ष,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चामनसाही/कटिहार – जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार से पटना में मुलाकात किए। इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने मनसाही प्रखंड में प्रखंड स्तर पर … Read more
- कटिहार:नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन जारीसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के +टु धर्मपुर गाँधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया के प्रांगण में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग वर्षों से उठाई जा रही है। इसी सिलसिले में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें डिग्री कॉलेज … Read more
- कड़ी सुरक्षा के बीच चार पंचायतों में पैक्स चुनाव संपन्न, मंगलवार को होगी मतगणनाबरारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के काबर, बकिया सुखाय, सकरेली एवं विशनपुर पंचायतों में सोमवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति पैक्स के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम … Read more
- बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सीमा क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश, डीसीपी ने की समीक्षा बैठककचना थाना में डीएसपी ने की समीक्षात्मक बैठक पुलिस पदाधिकारियों को दिए अहम दिशा-निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड के कचना थाना परिसर में सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित … Read more
- बिहार राज्य महादलित आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकातमहादलित उत्थान के लिए बड़ी पहल कोढ़ा /कटिहार- बिहार की राजनीति में हाशिए पर खड़े समाज को मुख्यधारा में लाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि … Read more
- बिहार के पूर्व मंत्री मंसूर आलम का असामयिक निधन से शोक की लहरबरारी /कटिहार – बरारी विधानसभा के पूर्व मंत्री जनाब मंसूर आलम का सोमवार शाम पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे … Read more
- किशनगंज जिले में 3 मई को होगा सर्वत्र शतरंज किशनगंज फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंटकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले में चेस क्लब की ओर से आगामी 3 मई 2026 को सर्वत्र शतरंज किशनगंज एक दिवसीय फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं अखिल बिहार शतरंज संघ … Read more
- फारबिसगंज में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सैकड़ों शिक्षकों का हुआ सम्मानअररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) का सभागार रविवार को शिक्षा के उत्सव में डूबा नजर आया। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (TBT) की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जिले भर से … Read more






























