- तमाम चुनौतियों के बावजूद गांव में नियमित जांच व टीकाकरण सत्र का कर रही संचालन
- पात्र लाभुकों को कोविड टीकाकरण को करती हैं प्रेरित
किशनगंज /प्रतिनिधि
वर्तमान में कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण चल रहा है। चुनौतियों से भरे इस दौर में कुछ कर्मी जनसेवा व समर्पण की मिसाल बन कर सामने आये हैं। जहां एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के आयोजन में ग्रामीण जीविका की दीदियों एवम् आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया वहीं दूसरी तरफ शहरी क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण शिविरों में आशा एवम् ए.एन.एम. खुद को स्वास्थ्य कर्मियों की प्रथम पंक्ति में रखकर सराहनीय कार्य कर रही हैं । स्वास्थ्य विभाग के कई स्वास्थ्य कर्मी ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना काल में अपने परिवार से ज्यादा प्राथमिकता जनता की सेवा को दी है। ऐसी ही स्वास्थ्यकर्मी में एक नाम 28 वर्षीय ए.एन.एम निशा कुमारी का है। निशा कुमारी टेढ़ागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र बैगना में कार्यरत हैं | वर्तमान में वह टेढ़ागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आयोजित किए जा रहे टीकाकरण शिविरों के माध्यम से टीकाकरण करने का कार्य कर रही हैं । वह संक्रमण से बचाव संबंधी उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने, पीड़ित लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें टीकाकरण के लिये प्रेरित करते हुए पूरे समुदाय को कोरोना से सुरक्षित करने की मुहिम में अब तक बेहद सफल साबित हुई हैं।
भ्रांतियों को दूर करते हुए लगाती हैं टीका :
टेढ़ागाछ प्रखंड किशनगंज से कुल 60 किलोमीटर दूर सुदूर क्षेत्र है| एएनएम निशा ने बताया उनका टीकाकरण स्थल ग्रामीण क्षेत्र में है जहां ज्यादातर लोग अशिक्षित व मजदूर तबके के हैं। ऐसे लोगों में टीकाकरण के प्रति बहुत तरह की सुनी-सुनाई भ्रांतियां फैली हैं जैसे कि टीका लगाने के बाद तबियत बिगड़ जाती है, आदि। एएनएम निशा ने बताया मैं टीका लगाने के साथ समय निकालकर ऐसे लोगों को उनके घर जाकर समझाती हूँ कि कोविड-19 टीका उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगाया जा रहा है। इसका कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। पहले हम सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने खुद इसका टीका लगाया है और अभी हमलोग पूरी तरह स्वस्थ हैं | इसलिए आपलोगों को भी टीकाकरण अभियान में शामिल होना चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 07 से 08 बजे तक लगाती हैं टीका :
एएनएम निशा ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण का समय शाम पांच बजे तक ही है लेकिन ग्रामीण लोगों को समझा बुझा कर टीका लगाने में मुझे प्रायः देर हो जाती है। अगर मेरे पास टीका उपलब्ध रहता है तो मैं हमेशा यह कोशिश करती हूं कि इसे बहुत से लोगों को लगाकर खत्म किया जाए। इसके लिए टीकाकरण स्थल पर लोगों को टीका लगाने के बाद में नहीं आ रहे लोगों के घर जाकर उन्हें टीकाकरण के लिए जागरूक करती हूं। वृद्ध या दिव्यांगजन लोग जो टीका स्थल पर नहीं पहुंच सकते उन्हें उनके सुविधाजनक स्थल पर जाकर टीका लगाती हूं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से लोग मजदूर तबके के हैं जो खेत-खलिहान से अपने काम समाप्त कर शाम 07 से 08 बजे तक घर आते हैं। अगर मेरे पास टीका उपलब्ध रहता है तो मैं ऐसे लोगों की प्रतीक्षा करती हूं और उनके आने पर उन्हें टीका जरूर लगाती हूँ।
स्वास्थ्य अधिकारी व ग्रामीण भी निशा के प्रयास के हैं कायल :
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवेन्दर कुमार ने बताया ए एन एम् निशा द्वारा ग्रामीण आबादी के बीच टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया कार्य काफी सराहनीय है| उन्होंने टेढ़ागाछ के लगभग 2700 लोगों को टीका लगाने कार्य किया तथा प्रतिदिन कोविड जांच में हो या ट्रेसिंग कार्य में काफी सहयोग दिया | वह नियमित रूप से इन इलाकों में कोरोना जांच व टीकाकरण सत्र का संचालन कर रही हैं। उनके प्रयासों के कारण पंचायत संक्रमण की दूसरी लहर से ज्यादा प्रभावी नहीं हो सका। बाहर से आये कुछ प्रवासी इस दौरान संक्रमित मिले।
मुश्किल क्षेत्रों तक लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीका पहुंचा रहे स्वास्थ्य कर्मी :
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने कहा जिले में ऐसे बहुत से क्षेत्र हैं जहां पहुँचना आसान नहीं है। विशेष रूप से टेढ़ागाछ प्रखंड एक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है जहां के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के मौसम में पानी लग जाता है। वहां जाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को नावों का सहारा लेना पड़ता है। बहुत जगह नदी में पैदल ही जाना पड़ता है। स्वास्थ्य कर्मी द्वारा ऐसे जगहों में भी जाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा है जिससे कि लोग कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि कोविड का टीका लगाने से लोगों में संक्रमण से मृत्यु की सम्भावना कम हो जाती है और यह संभावित तीसरी लहर में भी संक्रमित होने से बचाने में सहायक है। इसलिए सभी लोगों को टीका जरूर लगाना चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर विकास भवन सभागार में … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कोढ़ा प्रखंड के … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान होरेन … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही आगामी 14 जून को … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया गया।सड़क निर्माण का कार्य … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से जूडी समस्याओं की सुनवाई … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।विकास भवन सभागार में … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर लगातार जमा पानी और … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाया … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 एवं 18 जून 2026 … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय बीरेंद्र तिवारी … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना अपराह्न करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी … Read more
- मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजितकिशनगंज /प्रतिनिधि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षालय (गृह विभाग) तथा परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर चयन हेतु दिनांक 14 जून एवं 17 … Read more

























