• पोपुलेशन बेस्ड मास स्क्रीनिंग की जायेगी
• प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कैम्प का होगा आयोजन
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर एनसीडी कार्यक्रम के तहत स्वस्थ जीविका दीदी अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र के कार्यक्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार अंतर्गत जिला स्तरीय “जीविका” इकाई के अधीन कार्यरत संकुल क्षेत्र संघ के कार्यालय पर कैम्प के माध्यम से जीविका दीदी एवं “स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक सदस्य एवं उनके परिवार जनों के लिए “स्वस्थ जीविका दीदी” अभियान के तहत गतिविधियों का संचालन कराना सुनिश्चित किया जायेगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जिला स्वास्थ्य समिति बीएचएम एवं बीसीएम तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक, “जीविका की यह संयुक्त जवाबदेही है कि जीविका के क्लस्टर र फेडेरेशन कैम्प स्थल पर आवश्यक व्यवस्था, आशा एवं जीविका दीदी एवं उनके परिवार जनों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे तथा प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कैम्प स्थल की गतिविधियों का पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण कर उससे संबंधित प्रतिवेदन संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से जिला स्वास्थ्य समिति, गैर संचारी कोषांग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कैम्प का होगा आयोजन:
आशा द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में उक्त अभियान के तहत प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कैम्प के माध्यम से “जीविका दीदी एवं “स्वयं सहायता समूह के प्रत्येक सदस्य एवं उनके घरों में रहने वाले प्रत्येक परिवारों का फैमिली फोल्डर एवं उस परिवार के 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का सी-बैक फार्म पूर्ण रूप से भरा जाना है। आशा द्वारा पूर्ण रूपेण भरे हुए फैमिली फोल्डर एवं सी-बैक प्रपत्रों के आधार पर 10/- दस रुपये प्रति सी-बैक प्रपत्र की दर से आशा को प्रोत्साहन राशि का भुगतान राज्य स्तर पर अश्विन पोर्टल के माध्यम से किया जाना है।
पोपुलेशन बेस्ड मास स्क्रीनिंग की जायेगी :
भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021-22 में एनसीडी कार्यक्रम के तहत पोपुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के कुल 9426212 व्यक्तियों की एनसीडी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके विरुद्ध माह अप्रैल से जून 2021 में कुल 106439 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई है जो कि लक्ष्य का मात्र 1.13% ही है। कोरोना की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर कार्यहित में पोपुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलों में इसे त्वरित गति प्रदान करने के उद्देश्य से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य एवं उप स्वास्थ्य केंद्र के कार्यक्षेत्र में उपरोक्त गतिविधियों का संचालन एक विशेष अभियान स्वस्थ जीविका दीदी के माध्यम से प्रारम्भ कराया जाना है।
स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए किया जायेगा प्रेरित:
कैम्प स्थल पर आशा द्वारा उपलब्ध कराये गये सी-बैक पत्रों में अंकित सूचनाओं के डिजिटाइजेशन का कार्य संबंधित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नियुक्त डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एएनएम के द्वारा किया जाना है। डिजिटाइजेशन के उपरान्त सभी संबंधित व्यक्तियों का एएनएम-सीएचओ के द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह,सामान्य कैंसर की स्क्रीनिंग कराई जाती है। जो जीविका दीदी एवं उनके परिवार के सदस्य स्वस्थ्य (उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं कैंसर का स्तर सामान्य) पाये जायेंगे, उन्हें प्राधिकृत सीएचओ / चिकित्सा पदाधिकारी के स्तर से स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित किया जायेगा।
टेली मेडिसिन के माध्यम से मिलेगी चिकित्सीय परामर्श:
स्क्रीनिंग में पाये गये संदेहास्पद लक्षणों वाले मरीजों से संबंधित सूचना को एएनएम द्वारा ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराएगी तथा आवश्यकतानुसार मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के उपचार संबंधी निर्धारित ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के अनुरूप आवश्यक औषधि कम-से-कम एक माह की भी दी जानी है। साथ ही उन्हें अनिवार्य रूप से स्वस्थ जीवनशैली के लिए सलाह भी उपलब्ध कराई जानी है। आवश्यकतानुसार नजदीकी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र- वेलनेस सेन्टर / प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रेफर भी किया जा सकता है। गैर संचारी रोग के ऐसे रोगी, जिनका उपचार से हो रहा हो, का प्रत्येक छ माह पर फालोअप आशा के द्वारा किया जाना है। इसके लिए आशा को प्रत्येक फालोअप के लिए 50/- रुपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाना है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना अपराह्न करीब 3:15 बजे की बताई जा रही है। … Read more
- मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजितकिशनगंज /प्रतिनिधि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षालय (गृह विभाग) तथा परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर चयन हेतु दिनांक … Read more

























