• सारण के मांझी निवासी स्नेहा की हुई सफल सर्जरी
• अहमदाबाद में की गई सर्जरी
छपरा /प्रतिनिधि
दिल में छेद की बीमारी से ग्रसित बच्चों को सरकार का सहारा मिल गया है। जन्मजात दिल में छेद की बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए सरकार ने हृदय योजना की शुरुआत की है। हृदय योजना दिल के छेद को भरकर बच्चों में जीवन की ज्योति जला रही है। इस योजना के तहत सारण जिले के मांझी प्रखण्ड के फतेहपुर निवासी प्रेम साह की पुत्री स्नेहा कुमारी की सफल सर्जरी की गयी है। अहमदाबाद में सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद विमान से पटना एयरपोर्ट पर लौटे परिजन व बच्ची का स्वागत किया गया और नि:शुल्क एंबुलेंस की सुविधा देते हुए घर तक पहुंचाया गया। अभिभावक व बच्ची को जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी रमेश चंद्र कुमार और डॉ. अमरेंद्र कुमार तथा मांझी के डॉ. विनोद कुमार के द्वारा स्वागत किया गया। प्रेम साह ने स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि यह योजना गरीबों के लिए काफी कल्याणकारी है। हम जैसे गरीब परिवार के लोगों के लिए यह ऑपरेशन संभव नहीं था लेकिन स्वास्थ्य विभाग और सरकार की पहल की देन है कि आज हमारे बच्चे का सफल ऑपरेशन हुआ और इसे एक नया जीवन दिया गया है।
आरबीएसके की टीम ने किया था चिह्नित :
आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरबीएसके की टीम के द्वारा बच्ची को चिह्नित कर बेहतर इलाज के लिए पटना आईजीआईसी में भेजा गया था। जहां से उसे अहमदाबाद सर्जरी के लिए भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। बच्ची को ऑपरेशन के लिए वायुयान के माध्यम से अहमदाबाद भेजा गया था। विमान का खर्च विभाग के द्वारा उठाया गया है। इसके साथ ही बच्ची को घर से एयरपोर्ट लाने तथा एयरपोर्ट से घर पहुंचाने के लिए भी एंबुलेंस की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अभिभावकों के लिए कम हुआ आर्थिक समस्या का बोझ:
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि कुछ बच्चे जन्म लेने के साथ ही दिल में छेद होने की बीमारी से ग्रसित पाए जाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही इन बच्चों में हृदय से संबंधित परेशानी बढ़ने लगती है। हालांकि आपरेशन से ऐसे बच्चों के दिल के छेद को बंद कर इस बीमारी को ठीक कर दिया जाता है। लेकिन आपरेशन की सुविधा कुछ गिने-चुने अस्पतालों में ही है और यह काफी महंगा है। जिसके कारण जिन बच्चों के अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है, वे अपने बच्चों का आपरेशन नहीं करा पाते हैं। लेकिन अब जन्मजात दिल के छेद की बीमारी से ग्रसित बच्चों को सरकार के हृदय योजना का सहारा मिल गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- अररिया:प्रिंस यादव की मौत के बाद युवाओं में उबाल,फारबिसगंज में कैंडल मार्च निकाल कर सीबीएसई जांच की मांगखान सर को बताया शिक्षा माफिया अररिया/अरुण कुमार पटना कोचिंग विवाद को लेकर राजनीति तेज हो गई है।रौशन आनंद और फैजल खान उर्फ खान सर के बीच जारी विवाद धीरे धीरे राजनैतिक रंग लेने लगा … Read more
- पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में सियासत गरमाई, तेजस्वी यादव ने की CBI जांच की मांगपटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर पूरे मामले की CBI जांच कराने की … Read more
- पत्रकारों के लिए लगा मुफ्त हेल्थ कैंप,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाहकटिहार – जिले में पत्रकारों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडी मंत्रा की ओर से विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शहर के पानी टंकी … Read more
- देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलफलका /कटिहार – थाना क्षेत्र के भरसिया पंचायत के बालू टोला में फलका पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रहलाद … Read more
- करंट लगने से किसान की मौत,परिजनों में पसरा मातमफलका/ कटिहार -थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत के हसीमपुर टोला में करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान हसीमपुर निवासी … Read more
- समाज के सबसे कमजोर और महादलित-वंचित वर्गों को सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – प्रभारी मंत्रीमुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना तथा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के चयनित लाभुक को दी गयी राशि पूर्णिया – बिहार समाज कल्याण विभाग की ओर से पूर्णिया में … Read more
- एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचमकटिहार – एएएम चिल्ड्रेन्स एकेडमी की मेधावी साइंस की छात्रा रिया दौलानी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा12 वीं की वार्षिक परीक्षा में 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर … Read more
- हाट जाने वाली सड़क पर बह रहा है नाली का गंदा पानी,आवागमन में परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या आठ के हटिया सड़क अब सड़क नही रहा। नाला में परिवर्तित हो गया है। सालो भर सावन भादो चैत हो या बैशाख नाला का … Read more
- गैस एजेंसी पर उपभोक्ता के सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप,मचा हड़कंपजानकारी के बिना सिलेंडर उठाव का दावा, सवालों पर एजेंसी संचालक ने साधी चुप्पी कोढ़ा /कटिहार – गेड़ाबाड़ी स्थित इंडियन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार एजेंसी पर एक … Read more
- प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण का आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड कृषि कार्यालय मनसाही में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कृषि कार्यालय मनसाही के प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक,लेखापाल,कार्यपालक सहायक,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक,किसान सलाहकार ने कृषि … Read more
- मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,नवाबगंज में शांति समिति की बैठक,भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपीलमनिहारी /कटिहार – आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नवाबगंज पंचायत भवन में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, … Read more
- कटिहार नगर निगम का अतिक्रमण पर बड़ा अभियान,सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाए गयेकटिहार- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार नगर निगम की ओर से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम के अधिकारियों … Read more
- नागरिक देवो भवः के मंत्र को समर्पित रहे मोदी सरकार के 12 वर्ष – शाहनवाज हुसैनकटिहार – 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि … Read more
- महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ 17 जून को राजद का धरना, तैयारियों को लेकर किशनगंज में बैठक आयोजितसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अंजार नईमी,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।दरअसल आगामी 17 जून को … Read more
- वैज्ञानिक खेती अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन करें किसान, पोठिया में खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजितकृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी, विधायक कमरुल होदा ने कहा, शिक्षा और आधुनिक कृषि तकनीक से ही मजबूत होगा किसान परिवार पोठिया/किशनगंज/राज कुमार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने … Read more
- वेतन भुगतान में देरी से भड़कीं आशा कर्मियां, पोठिया सीएचसी में जमकर हंगामा,स्वास्थ्य प्रबंधक पर लगाए गंभीर आरोपपोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया सोमवार को आशा कर्मियों के आक्रोश का गवाह बना। पिछले छह माह से मानदेय भुगतान नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर दर्जनों आशा कर्मियों का गुस्सा फूट … Read more
- मोहर्रम को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजरविजय कुमार /टेढ़ागाछ आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास … Read more
- मैजिक गाड़ी से पार्ट्स चुराते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, भीड़ ने दबोच कर पुलिस को सौंपाराहुल कुमार/किशनगंज किशनगंज शहर के कालू चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक शातिर चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी युवक एक खड़ी मैजिक गाड़ी … Read more
- किशनगंज:जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित, पेयजल योजनाओं की प्रगति एवं संचालन की हुई समीक्षासंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पेयजल आपूर्ति योजनाओं, जल गुणवत्ता की निगरानी तथा … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.40 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारतस्करों की संपत्ति होगी जब्त संवाददाता/किशनगंज जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए तीन … Read more
- बिजली पोल में करंट दौड़ने से दुधारू गाय की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसानविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुहिया हाटगांव पंचायत के वार्ड संख्या 14 में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बिजली पोल में करंट प्रवाहित होने के कारण एक दुधारू गाय की … Read more
- इग्नू परीक्षा केन्द्र का क्षेत्रीय निदेशक ने किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देशसंवाददाता/किशनगंज इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की जून-2026 सत्रांत परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर संचालित हो रही है। मारवाड़ी कॉलेज में भी यह परीक्षा 1 जून से प्रारंभ होकर 21 जुलाई तक आयोजित … Read more



























