• क्षेत्र में निकलते हीं महिलाएं पूछती हैं “दीदी” कब लगेगी वैक्सीन
• अब फोन पर कोविड टीकाकरण के बारे में लेते हैं जानकारी
• ग्रामीण क्षेत्रों में आशा की जागरूकता से आया बदलाव
छपरा /प्रतिनिधि
ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर विभिन्न तरह की अफवाहें फैली कि लोग टीका लेने से कतराने लगे थे। अब परिस्थिति बिलकुल ही अलग देखने को मिल रही है । बदलाव ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ से है। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर अब गांव में जागरूकता की तस्वीर देखने को मिल रही है। यह सब संभव हुआ है स्वास्थ्य विभाग की मजबूत इकाई आशा कार्यकर्ता की बदौलत। कोरोना काल और टीकाकरण अभियान में आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की चर्चा करना लाजिमी है। सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत की आशा फैसिलिटेटर रीता देवी जागरूकता से बदलाव की सूत्रधार बन गयी हैं । जिन्होंने कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों की सोच में बदलाव लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। प्रतिदिन क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण के बारे में जानकारी दे रही हैं । टीका के फायदे के बारे में चर्चा कर रही हैं । यही कारण है कि दरियापुर प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत के जगदीशपुर, केवटिया, हरिहरपुर, नवादा, दुर्बेला समेत कई गांवों में 70 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
आशा बनी बदलाव की सूत्रधार:
कोविड टीकाकरण को लेकर दरियापुर प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत में अब लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। आशा फैसिलिटेटर रीता देवी कहती हैं कि पहले जब गांव में घर-घर जाकर लोगों व महिलाओं को टीकाकरण के बारे में जानकारी देते थे तो लोग उतना रिस्पांस नहीं देते थे। लोगों के मन में तरह-तरह की भ्रांतियां थी। लोग कहते थे कि वैक्सीन लेने से मौत हो जाती है, बच्चा नहीं होता है और कई तरह भ्रांतियां लोगों के मन था। लेकिन आशा फैसिलिटेटर रीता देवी अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटी और लोगों को लगातार जागरूक करती रहीं । रीता देवी ने लोगों को यह जानकारी दी कि वैक्सीन से किसी की मौत नहीं होती है। वैक्सीन सभी के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। हम सभी आशा ने वैक्सीन ली है। कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन हीं मजबूत हथियार है। आशा की जागरूकता का प्रभाव लोगों पर पड़ा और आज टीकाकरण को लेकर इस गांव के लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है।
अब फोन पर पूछते हैं “दीदी” कब लगेगी वैक्सीन:
जागरूकता का प्रभाव इतना है कि इस गांव की महिला व पुरुष टीका लेने के लिए चिन्तित हैं । आशा कार्यकर्ता से फोन करके हमेशा यह पूछते हैं कि “दीदी” मुझे कब वैक्सीन लगेगी और आज किस क्षेत्र में टीकाकरण हो रहा है। इसके साथ जब आशा रोज की तरह अपने क्षेत्र में जाती हैं तो गांव की महिलाएं भी यही पूछती हैं कि दीदी हमको भी टीका लगवा दीजिये।
गांव के लोगों का हुआ है सर्वे:
आशा फैसिलिटेटर रीता देवी ने बताया के उनके अधीन 19 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं । कोविड टीकाकरण को लेकर गांव के प्रत्येक व्यक्ति की सूची तैयार की गयी है। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर इस बात की जानकारी ली गयी है कि आपके घर में कितने लोगों का टीका लग चुका है और कितने लोग वंचित है। रजिस्टर में सूची तैयार कर लोगों को फोन के माध्यम से टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि गांव के प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण किया जा सके। गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर विभाग प्रयासरत है। विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बिहार के राज्यपाल के किशनगंज आगमन को लेकर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/किशनगंज राज्यपाल सैयद अता हसनैन के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा … Read more
- सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों मे पसरा मातमबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुल उलूम चौक के समीप बीते गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना मे घायल मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गयी। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव को बहादुरगंज … Read more
- 12 घंटे में शूटआउट का खुलासा: अररिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 बदमाश गिरफ्तार, हथियार-बाइक जब्तअररिया /अरुण कुमार अररिया जिले में पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड कारवाई की जा रही है। उसी क्रम में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर भारत फाइनेंस के कर्मी को गोली मारने … Read more
- फर्जी GST बिल पर कोयला तस्करी का खेल उजागर: किशनगंज SP संतोष कुमार की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त, 4 गिरफ्तारकिशनगंज जिले में फर्जी जीएसटी कागजात के सहारे कोयला तस्करी के बड़े मामले का उद्भेदन पुलिस के द्वारा किया गया है।बता दे कि गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे ट्रकों को जब्त … Read more
- इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तारनेपाल से किशनगंज होते हैदराबाद तक फैला था साम्राज्य तेलंगाना पुलिस के सहयोग से रजा आलम की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी किशनगंज पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाई किशनगंज /राजेश दुबे किशनगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी … Read more
- आंधी-तूफान में एक दर्जन बिजली पोल गिरे,दो पंचायतों की बिजली सप्लाई ठपबारसोई /कटिहार – रविवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व बारिश से बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित निंधौर गांव में करीब एक दर्जन बिजली पोल गिरकर टूट गए। इससे निंधौर समेत दो पंचायतों की बिजली … Read more
- कटिहार:घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,एक गिरफ्तारसमेली / कटिहार – भूमि विवाद में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई ।घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा वार्ड नंबर 1 निवासी मसोमात सुनीता देवी पति … Read more
- कटिहार:आर्म्स एक्ट के तहत प्राणपुर थाना में तीन अपराधी पर मामला दर्जदो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस तथा एक बाइक प्राणपुर पुलिस ने जप्त किया प्राणपुर /कटिहार — कटिहार – प्राणपुर एनएच 31 सड़क बभनी चौक … Read more
- अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का अधिकारियों ने किया निरीक्षणअति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने … Read more
- कटिहार:स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी,गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देशबरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा कटिहार – रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने … Read more
- कलाओं का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व रचना में सुंदर सकारात्मक दिशा देना – कौशिकचंडीगढ़ बोर्ड की क्रियात्मक वार्षिक मेधा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कटिहार – रंगन आर्ट क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के तत्वाधान में बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक मेघा क्रियात्मक परीक्षा … Read more
- कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एनएच 81 सड़क जर्जर,राहगीर परेशानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एन एच 81 तक कुल 4.150 किमी की सड़क पिछले कई माह से लगातार जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील हो चुका हैं। … Read more
- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो एसएम कालोनी से 7.37 ग्राम के साथ उन्नीस वर्षीय राहुल महतो ऊर्फ सुरेश महतो पिता मानिक महतो को गिरफ्तार … Read more
- कटिहार:विकास सिंह बने बीर कुंवर सेवा परिषद के अध्यक्ष,लोगो ने दी बधाईकटिहार – शहर के बीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद के पूर्व … Read more
- देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार,भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के हसवर फोरलेन से दो लोगों को 39 लीटर देशी शराब के साथ रविवार को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में मनिहारी थानाकांड संख्या 123/26 के … Read more
- कटिहार:एनएच 31 कुरसेला में फिर लगने लगा जाम,घंटों रेंगती रही गाड़ियांकुरसेला/कटिहार – कुरसेला में एनएच 31 पर एक बार फिर जाम की समस्या सिर उठाने लगी है। रोजाना सुबह-शाम जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी तक ट्रकों और छोटे … Read more
- धारदार हथियार से महिला पर हमलाहालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तारफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित वाहिद नगर गांव में घरेलू विवाद में हुए हिंसक झड़प बढ़ता ही जा रहा है। विगत रात वाहिद नगर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां … Read more
- कटिहार में पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के साथ किया गया शौर्य संवादकटिहार – स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद आयोजित कर भूतपूर्व सैनिक , सैनिकों तथा वीरनारियों की समस्या सुनी गई। कार्यक्रम में 39 भूतपूर्व सैनिक, 09 सैनिकों की विधवा और 01 वीरनारी शामिल हुए … Read more
- प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली के दुकान का किया भौतिक सत्यापनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़िया पंचायत एवं कुरेठा पंचायत के जन वितरण प्रणाली के दुकान का प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुशील कुमार के द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। इस मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री … Read more
- आंधी-तूफान में आये वज्रपात से खेत में काम कर रहे किसान की मौत,गांव में पसरा मातमबरारी/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र केसुखासन पंचायत के इस्लामपुर गांव में रविवार दोपहर को अचानक आए आंधी-तूफान के बीच वज्रपात ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की … Read more
- एक देशी कट्टा सहित चार कारतूस के साथ पच्चीस हजार का ईनामी चढा पुलिस के हत्थेमनिहारी/कटिहार – मनिहारी पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सक्रियता बढा दी है। रविवार को इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस की बडी कामयाबी मिली। जब पुलिस ने मनिहारी थाना कांड संख्या 293/25 के … Read more
- बारिश में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, टेढ़ागाछ-धवैली वार्ड 05 के लोग बेहाल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत धवैली पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे बारिश होते ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वर्षा में … Read more
- पुलिस पर हमला करना महंगा पड़ा, रात में छापेमारी कर 6 लोगो की हुई गिरफ्तारीराज कुमार/किशनगंज/पोठिया: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद सड़क जाम और आगजनी के दौरान कानून हाथ में लेने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। पुलिस के … Read more
- किशनगंज में आधी रात आई आंधी का कहर, 100 किलोमीटर की रफ्तार से तबाही — पेड़ उखड़े, बिजली ठप, फसलों को भारी नुकसानकिशनगंज/प्रतिनिधि रविवार देर रात किशनगंज जिले में आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आधी रात करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज रफ्तार हवाओं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में … Read more
- वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में बेबी केयर रुम का हुआ विधिवत उद्घाटन,माताएं सुरक्षित तरीके से बच्चों को करवा सकेंगी स्तन पानसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज शहर के वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव में शनिवार को बेबी केयर रुम का विधिवत उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान,कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार,सिविल सर्जन डॉ राजकुमार एवं अन्य अतिथियों के द्वारा … Read more
- नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने मझिया पुल का किया स्थल निरीक्षण,बोले जल्द शुरू होगा पुल निर्माण कार्यसंवाददाता:अब्दुल करीम नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को मझियां पुल का स्थल निरीक्षण किया और जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही।दरअसल बिहार बंगाल को जोड़ने वाली मझिया पुल कई वर्षों … Read more




























