शुक्रवार ,23 जुलाई 2021,तिथि :चतुर्दशी -10:45:34 बजे तक ,विक्रम सम्वत 2078,पूरा पंचांग जानने के लिए आज के विस्तृत पंचाग को पढ़े
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता हाथ लगेगी। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष राशि :आज का दिन बेहतर होगा। व्यापार को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे।
मिथुन :आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदेने के लिए मार्केट जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले से आज किसी से जरूरी मीटिंग हो सकती है। परिवार के साथ रात को घर पर डिनर का प्लान बन सकता है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है।
कर्क राशि :आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी के मदद से पूरा हो जाएगा। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा।
सिंह राशि :आज का दिन बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को आज आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। इंटरव्यू में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको आपके सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कन्या राशि :आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। पहले से बनायी हुई योजनायें आज पूरी हो जाएंगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। आज बच्चों की सफलता से खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
तुला राशि :आज आपकी अन्दरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं । आप बढी हुई ऊर्जा के साथ कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा।
वृश्चिक राशि :आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज धार्मिक कार्यो को जीवनसाथी के साथ करने से शुभ फलो की प्राप्ती होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है । ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें।
धनु राशि :आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता है। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मकर राशि :आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नये काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आज किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें । दुश्मन आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आज किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श ले सकते है। लवमेट आज आपने साथी से किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा कर सकते है । आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।
कुम्भ राशि :आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों को आज का दिन बढ़िया है। अचानक से कहीं धनलाभ हो सकता है। आज किसी करीबी से फोन पर बात हो सकती है। आज घर पर ही परिवार वालो के साथ इंज्वाय करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। बहार का जंक फूड खाने से बचे, सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि :प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी। स्वास्थ्य अच्छा बनाये रखने के लिए पानी पियें। आज आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में … Read more


























