फोन टैपिंग :कांग्रेस पार्टी का आरोप स्तरहीन और राजनीति शिष्टाचार से परे है -श्री रविशंकर प्रसाद

SHARE:

दिल्ली :फोन टैपिंग मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है । कांग्रेस पार्टी के द्वारा लगाए गए BJP पर जासूसी के आरोप के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर ऐसे स्तरहीन आरोप लगाए हैं जो राजनीतिक शिष्टाचार से परे हैं।उन्होने कहा भाजपा कांग्रेस द्वारा लगाए गए पेगासस मामले के सारे आरोपों को खारिज करती है। कांग्रेस ने अब तक पेगासस मामले में कोई सबूत पेश नहीं किए हैं ।






श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा पेगासस मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू क्यों होता है? क्या कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से लगे हुए थे कि यह मामला मानसून सत्र से पहले ही शुरू करना है ताकि देश में एक नया माहौल बनाया जाए ।उन्होने कहा जानबूझकर मानसून सत्र के समय सदन को disrupt करने और देश में बेबुनियाद agenda खड़ा करने की कोशिश की जा रही है और इसका कारण यह है कि कांग्रेस पार्टी अब सिमट रही है और हार रही है। 






आज की अन्य खबरें पढ़े :




सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!