• जिलों को 170 ट्रूनेट मशीन कोविड टेस्ट के लिए कराए गए थे उपलब्ध
• संस्थानों में ट्रूनेट मशीन लगाने के निर्देश
• संचारी रोग पदाधिकारी व एसीएमओ को जांच की जिम्मेदारी
छपरा /प्रतिनिधि
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि कोविड काल में टीबी के मरीजों को चिन्हित करना अब पहले से और अधिक आसान होगा। इसके लिए ट्रूनेट मशनी का कोविड 19 की जांच के साथ-साथ टीबी एवं रिफाम्पिसिन रेजिस्टेंस टीबी जांच में उपयोग करने का आदेश दिया गया है। इसको लेकर आइजीआइएमएस तथा एम्स सहित पीएमसीएच और राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पताल के प्राचार्य व सिविल सर्जन को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।श्री पांडेय ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दूसरे दौर में कम होने पर राज्य में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत टीबी केस नोटिफिकेशन को बढ़ाने की अब पहल की गयी है।
बीएमएसआइसीएल एवं कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसब्लिटी के अंतर्गत वर्ष 2020 एवं 2021 में जिलों के विभिन्न अस्पतालों को कुल 170 ट्रूनेट मशीन कोविड 19 टेस्ट के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इन मशीनों द्वारा कोविड के अतिरिक्ति टीबी एवं रिफाम्पिसिन रेजिस्टेंट टीबी की भी जांच की जा सकती है। राज्य यक्ष्मा भंडार एवं जिला यक्ष्मा केंद्रों में टीबी एवं रिफाम्पिसिन रेजिस्टेंट टीबी जांच के लिए आवश्यक चिप्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वर्तमान में राज्य के अंतर्गत कोविड टेस्टिंग के लिए आरटीपीसीआर, रैपिड एंटीजेन टेस्ट एवं डायग्नोस्टिक मोबाइल वैन की पर्याप्त क्षमता को देखते हुए मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, जिला यक्ष्मा केंद्रों में उपलब्ध सभी ट्रूनेट मशीन की संलग्न सूची के अनुसार संस्थानों में ट्रूनेट मशीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर एक मशीन से आवश्यकतानुसार कोविड टेस्ट तथा अन्य संस्थानों में ट्रूनेट द्वारा टीबी एवं रिफाम्पिसिन रेजिस्टेंट टीबी की जांच करने का निर्णय लिया गया है।
श्री पांडेय ने कहा कि ट्रूनेट मशीन द्वारा टीबी एंव रिफाम्पिसिन रेजिस्टेंट टीबी की जांच के लिए सूची अनुसार ट्रूनेट मशीन लगाने एवं अधिकतम क्षमता तक उपयोग के लिए जिला स्तर पर अपर उपाधीक्षक सह सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, संचारी रोग, यक्ष्मा तथा प्रखंड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष उत्तरदायी बनाए गए हैं. वहीं, यह निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर कोविड-19 जांच के लिए एक ट्रूनेट मशीन को छोड़ कर बाकी सभी मशीनों का संलग्न सूची अनुसार संस्थानों को स्थापित करने के लिए एक हवादार कमरा, रनिंग वाटर स्प्लाई सिंक एवं मशीन को रखने के लिए प्लेटफॉर्म, बिजली आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक सामानों की इसकी स्थापना पर होने वाले खर्च एनटीईपी के अंतर्गत बजट शीर्ष सीविल वर्क से जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किए जाएं। ट्रूनेट मशीन की स्थापना एवं उक्त मशीन की प्रविष्टि निक्षय औषधि के वेब पोर्टल पर करने के बाद जिला यक्ष्मा औषधि भंडार से आवश्यक मात्रा में चिप्स की आपूर्ति की जायेगी। इस प्रयास से राज्य में टीबी मरीजों की पहचान की संख्या बढ़ेगी एवं मरीजांे का बेहतर उपचार हो सकेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे का होगा विस्तार,24.70 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 5.45 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृतिप्रतिनिधि/ किशनगंज जिले के खगड़ा में स्थित एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जाएगा,जिसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने एयरपोर्ट के रनवे विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 24.70 … Read more
- किशोर का अपहरण, कार में बैठा कर ले गया बदमाश , कारवाई में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज एक 18 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। गत 20 मई की देर रात बदमाशों ने उसे फोन कर घर से बुलाया और जबरन कार में बैठा कर उसका अपहरण कर लिया। … Read more
- बाइक सवार बदमाशों ने इमाम से मोबाइल छीना ,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज बाइक सवार बदमाशों ने मस्जिद में नमाज अदा कर घर वापस जा रहे इमाम से झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। घटना के वक्त चकला निवासी मसरूर आलम कादरी जामा मस्जिद चकला घाट में इमामित कर … Read more
- पारिवारिक विवाद में महिला को पीटा ,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/किशनगंज पारिवारिक विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के मालामाला में घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह … Read more
- स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर,कई लोग घायलसागर चंद्रा/किशनगंज बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप ओवरटेक करने के क्रम में स्कार्पियो वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके पर ही वाहन … Read more
- कटर मशीन के चपेट में आने से युवक घायलसागर चंद्रा/किशनगंज शहर के रूईधासा स्थित निर्माणाधीन मकान में मार्बल लगाने के दौरान कटर मशीन के चपेट में आ जाने से एक युवक का हाथ बुरी तरह से कट गया। घटना के कारण सहकर्मियों के बीच हड़कंप मच … Read more
- KishanganjNews:उड़ते टीन के चपेट में आकर बच्चा घायलसागर चंद्रा/किशनगंज शनिवार शाम अचानक आई आंधी तूफान के कारण एक टीन उड़ कर बच्चे को जा लगा। घटना में बच्चे का नाक बुरी तरह से कट गया। साथ ही शरीर के अन्य अंगों में भी गहरे जख्म … Read more
- बहादुरगंज थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजितकिशनगंज /निशांत किशनगंज में आगामी बकरीद पर्व को लेकर रविवार को बहादुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शहर के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया एवं सभी ने … Read more
- किशनगंज:अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्तरणविजय /पौआखाली: पौआखाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे … Read more
- किशनगंज:पुलिस अधीक्षक ने 49 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला,अपराध नियंत्रण को लेकर किया गया स्थानांतरणप्रतिनिधि/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाया जा रहा है।इसी क्रम में श्री कुमार के निर्देश पर जिले में अनुसंधान, विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के … Read more
- पहाड़कट्टा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजाइरफान/पहाड़कट्टा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मिली जानकारी … Read more
- शिव मंदिर कमेटी की बैठक में कटरा निर्माण पर चर्चामंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य को आगे जारी रखने का निर्णय मनसाही/कटिहार – हफलागंज शिव मंदिर चौक के शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य को आगे जारी रखते हुए मंदिर परिसर के सड़क किनारे की जमीन पर पक्की … Read more
- पुलिस ने विदेशी शराब किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तारहसनगंज /कटिहार – पुलिस ने शराब विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कालीगंज निवासी विजय मंडल … Read more
- लापरवाह पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध एसपी सख्त,थानास्तर के 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरूकटिहार – जिले में आपराधिक कांडों के निष्पादन में शिथिलता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्तव्य में कोताही … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से अमृतधारा निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का शुभारंभ शाखा सचिव युवा मयंक पुरनमलका के निवास स्थान प्रियदर्शिनी कलेक्शन बड़ा बाजार से मंच सदस्यों द्वारा … Read more
- कटिहार:जिला व्यवहार न्यायालय के नव नियुक्त लिपिकों को मिला दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षणकटिहार कोर्ट – बिहार न्यायिक अकादमी पटना के आदेश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कटिहार के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय कटिहार के सैकड़ों नव नियुक्त अपर विभागीय लिपिकों हेतु स्थानीय विकास भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम … Read more
- विद्यालय से मोटर व पंखे की चोरी,जांच में जुटी पुलिसडंडखोरा/ कटिहार। चोर अब विद्यालय को भी नहीं बख्श रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विद्यालयों में छोटी-मोटी चीजों के गायब होने की घटना आम थी।लेकिन 22.5.2026 की रात उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरफर से चोरों ने पानी का मोटर,वर्ग … Read more
- बरारी में दीदी के अधिकार केंद्र सह ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र जीविका दीदी के अधिकार केंद्र के तहत ग्राहक सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी श्यामदेव नारायण जीविका के प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनुज पोद्दार … Read more
- पर्यावरण प्रदूषण और मानसिक प्रदूषण एक-दूसरे के पूरक संकट हैं – आचार्य अवधूतप्रदूषित वातावरण मन को अशांत बनाता है और प्रदूषित मन पर्यावरण को नष्ट करता है कटिहार – आनंद मार्ग प्रचारक संघ कटिहार जिला से हजारों संख्या में आनंद मार्गी आनंद मार्ग प्रचारक संघ के हेड क्वार्टर पुरुलिया जिला … Read more
- आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, फसल हुआ बर्बादपोल एवं पेड़ गिरने से घंटों आवागमन व बिजली रही बाधित डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की देर शाम आये भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। चक्रवाती हवाओं के तेज झोंकों ने क्षेत्र में जनजीवन पूरी … Read more
- बकरीद को लेकर बकरा खस्सी की हुई जमकर खरीददारी,एक करोड़ से ऊपर की हुई बिक्रीमनसाही/कटिहार – रविवार को मनसाही हाट में बकरीद को लेकर बकरा की जमकर खरीददारी हुई 10 हजार से लेकर एक लाख तक का बकरा हाट में बिका। इस मौके पर किसान एवं व्यापारी सुबह के छः बजे ही … Read more
- दहेज की खातिर नवविवाहिता की हत्या,छह माह पहले हुई थी शादीलाठी डंडे से पीट कर हत्या की साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटकाया आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के जलकी पंचायत के रामपुर नयाटोली गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत … Read more
- गंगा दशहरा से पहले काढ़ागोला घाट पर दिखी सेवा और स्वच्छताबरारी/कटिहार – गंगा दशहरा पर्व को लेकर काढ़ागोला घाट पर गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को घाट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं के लिए साफ-सुथरा एवं आकर्षक वातावरण बनाने का … Read more






















