बैठक में समेकित बाल विकास कार्यक्रम के सभी कार्यक्रम की समीक्षा की गई
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में समेकित बाल विकास कार्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण तथा सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रचना भवन,डीआरडीए के सभागार में गुरुवार को जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम ने विभिन्न योजनाओ,पोषक आहार वितरण,आंगनबाड़ी केंद्र संचालन,धात्री महिलाओं को आहार वितरण, बच्चो के सम्पूर्ण टीकाकरण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि प्रखंडवार टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, किशोर-किशोरी कार्यक्रम, एएनसी जांच, ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा बेहतर सुविधा देने का प्रयास जारी है ।वही पोषण वाटिका के मदद से समाज को कुपोषण मुक्त बनाने का कार्य जिला में किया जा रहा है।
समेकित बाल विकास परियोजना की समीक्षा
समेकित बाल विकास परियोजना की समीक्षा में जिला पदाधिकारी द्वारा सेविका व सहायिका चयन एवं क्रियाशील आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन स्थिति, टोकन प्रणाली से पोषाहार/ टीएचआर वितरण की अद्यतन स्थिति, होम विजिट के माध्यम से आंगनबाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण, मनरेगा एवं आईसीडीएस के अभिसरण से भवन निर्माण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोषण अभियान , सजन अभियान, न्यायालयवाद की गहन समीक्षा उपरांत निर्देश दिया गया कि आईसीडीएस द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का क्रियान्वयन एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवसका आयोजन तथा गृह भ्रमण (होम विजिट) के माध्यम से 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने एवं योजनाओं का लाभ लाभुकों तक अनिवार्य रूप से पहुंचे, इसकी पूर्ण जिम्मेवारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं संबंधित सेविका की होगी। प्रत्येक माह टी०एच०आर०/पोषाहार वितरण हेतु निर्धारित तिथि से पूर्व व ससमय राशि की निकासी कोषागार से करना सुनिश्चित करेंगे ताकि विभाग द्वारा निर्धारित तिथि में होम विजिट के माध्यम से टी०एच०आर०/ पोषाहार का लाभ लाभुकों को उपलब्ध कराया जा सके।
समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा आईसीडीएस कर्मियो के सहयोग से कोविड टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चो के कुपोषण जांच,प्री स्कूलिंग,पोषाहार वितरण हेतु नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया। कन्या उत्थान योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवार को दिलवाने हेतु मोबलाइज करने का निर्देश दिया गया तथा डीएम ने सख़्त निर्देश दिया कि जन कल्याण की योजनाओ का लाभ पात्र लोगो को दिलवाने में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायगी।बैठक में सभी प्रखंडों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ,सभी महिला पर्यवेक्षिका ,जिला पोषण समन्वयक व अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- डीएम एसपी ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण,गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्तकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों इंडेन गैस एजेंसी का संयुक्त औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ताओं को समय … Read more
- पोठिया में अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, भक्तिमय हुआ माहौलसालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में श्री श्री 108, 24 प्रहर 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन शुक्रवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ … Read more
- परिवार नियोजन पखवारा संपन्न,शिविर में हुआ 22 महिलाओं एवं 02 पुरुषों का बंध्याकरणअंतिम दिन 6 में 4 महिला बिना ऑपरेशन कराये लौटी वापस डंडखोरा/कटिहार–सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा में परिवार नियोजन पखवारा (6 से 20 मार्च) का आयोजन किया गया।जिसके तहत योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के लाभ एवं … Read more
- बच्चों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है – प्रमंडलीय आयुक्तबाल संरक्षण को लेकर प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन कटिहार – पूर्णिया प्रमंडल में बाल संरक्षण को लेकर प्रमंडल स्तरीय विचार गोष्ठी सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समग्र रूप से … Read more
- अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गई,अमन चैन की मांगी गई दुआमनसाही/कटिहार – प्रखंड के विभिन्न जामा मस्जिद में रोजा के अंतिम शुक्रवार को जुम्मा की नमाज अदा की गई। इस मौके पर मुस्लिम भाई जामा मस्जिद पहुंचे वजू खाना में वजू किए। इनके उपरांत नमाज अदाकर … Read more
- सौरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर रामप्रसाद को मिली लगातर दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौलडंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सौरिया प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लि. का अध्यक्ष के एकल पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में रामप्रसाद महतो ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था … Read more
- अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाजबलरामपुर /कटिहार – शुक्रवार को रमजान माह की आखरी जुमे की नमाज प्रखंड क्षेत्र के सभी जामे मस्जिदों में अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गई।इस जुमे को अलविदा जुमा भी कहा जाता है।अजान सुनते … Read more
- बलरामपुर पैक्स का मतगणना के बाद परिणाम घोषित, विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र किया गया प्रदानबलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय में पैक्स चुनाव का मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रखंड के बलरामपुर पैक्स में हुए चुनाव का परिणाम देर रात घोषित कर दिया गया। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह … Read more
- मनसाही हाट में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के मनसाही हाट में शुक्रवार को दिन के 11:30 बजे के आसपास मोहम्मद मंसूर उर्फ मकसूद के किराना एवं कॉस्मेटिक दुकान में सौर सर्किट से लगे आग में लाखों … Read more
- ईद पर अमन-चैन का पैगाम बारसोई में सड़कों पर उतरा प्रशासन,फ्लैग मार्च के जरिए सुरक्षा का भरोसाअफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी बारसोई /कटिहार – ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बारसोई में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व … Read more
- कटिहार:जिले के सभी 54 गैस वितरकों के पास वर्तमान में 21,781 घरेलू तथा 1016 व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर का स्टाॅक: डीएमजिले में एलपीजी की किल्लत नहीं कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन सख्त – डीएम अबतक जिले मे तीन मामले दर्ज कटिहार –मध्य पूर्व के देशों में जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया पर घरेलू गैस और … Read more
- रोजेदार परिवारों के बीच बांटा गया ईद मनाने का सामानस्वयंसेवी संस्था की ओर रोजेदार परिवारों को मिला ईदी पैकेटकटिहार–रमजान का आखिरी दिन पर रोजेदारों में उत्साह देखा गया।आज ईद मनाया जाएगा।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वयंसेवी संस्था अल-मदद- फाउन्डेशन कटिहार की ओर से जरुरतमंद रोजेदार परिवारों के बीच एक सौ से अधिक … Read more
- सायबर फ्रॉड के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट और आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर सहित आधा दर्जन गिरफ्तार2 करोड़ से ज्यादा का साइबर फ्रॉड – डीएसपी रामकृष्ण कटिहार – साइबर थाना पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए म्यूल अकाउंट संदिग्ध बैंक खाता गिरोह पर बड़ा एक्शन किया है। सायबर पुलिस ने 2 करोड़ … Read more
- ठाकुरगंज में मुनि श्री जैनेंद्र कुमार का मंगल प्रवेश:विहार धर्म, अहिंसा और त्याग का दिया संदेश, श्रद्धालुओं में उत्साहठाकुरगंज (संवाददाता) जैन संत मुनि श्री जैनेंद्र कुमार के ठाकुरगंज में मंगल प्रवेश के साथ ही नगर का वातावरण धर्ममय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित प्रवचन सभा … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अंतरजिला चोर गिरोह के दो सदस्यों को किया गया गिरफ्तारचोरी का माल बरामद किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज पुलिस ने अंतर जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल किया है। इस कार्रवाई में दो शातिर चोरों को बुधवार की शाम को अलग अलग स्थानों से … Read more
- मनरेगा कार्यों में जल्दबाजी के बीच अनियमितता,ग्रामीणों में आक्रोश31 मार्च से पहले योजनाएं पूरी करने की होड़ में नियमों की अनदेखी, जांच की मांग बरारी/कटिहार – मनरेगा योजनाओं को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी के बीच जिले में अनियमितता के मामले … Read more
- पैक्स चुनाव परिणाम:शमीम आलम ने 139 मत से महमूद आलम को पराजित कियानवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को मिला जीत का प्रमाण पत्र दिया गया बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के कुल तीन पंचायतों के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षों का मतगणना संपन्न हुआ। जिसमें दो पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए तथा … Read more





























