संक्रमण की रफ्तार में कमी आते देख नहीं करें लापरवाही
संक्रमण की तीसरे लहर से बचने के लिये वैक्सीनेशन के साथ व्यवहार में परिवर्तन लाना भी अत्यंत जरूरी
शहर के वार्ड संख्या 23 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर लोगो ने उत्साहित होकर लगवाया टीका
किशनगंज /संवादाता
शतप्रतिशत टीकाकरण को ले शुक्रवार को भी शहरी क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण अभियान चला ।शहर के विभिन्न वार्डो में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है ।जहा उत्साहित होकर लोग टीका लगवा रहे है ।शहर के वार्ड संख्या 23 में स्थित ऐसे ही एक आंगनबाड़ी केंद्र पर जब न्यूज लेमनचूस की टीम पहुंची तो यहां टीका लगवाने को लेकर लोगो में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । आंगनबाड़ी सेविका दीपा शर्मा ने बताया कि लोग आसानी से टीका लगवा रहे है और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है ।बात दे की मेगा अभियान के प्रथम दिन कुल 5433 लोगों का टीकाकरण हुआ । जिले में अबतक 2,04,815 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इसमें 2,04,815 लोगों ने पहला डोज और 32158 लोगों ने दूसरी डोज ली है। कोविड टीका को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि शहरी वार्ड के हर केंद्र पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। यही नहीं लोगों का कहना है कि कोविड-19 वैक्सीन कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा कवच के समान है।
जिले में कोविड-19 संक्रमण वायरस को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं सामाजिक स्तर पर लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात दिलाने के उद्देश्य से जिले में लगातार कोविड-19 जाँच एवं वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। ताकि हर हाल में इस महामारी को जड़ से मिटाया जा सके और सामुदायिक स्तर पर लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें | जिसका लोगों पर प्रभाव भी दिखने लगा है और पूर्व की भाँति वैक्सीनेशन के प्रति लोगों में काफी रुचि भी बढ़ी है। गत दिनों कोरोना वायरस व उसके संक्रमण को कम करने के लिये वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लायी गई है। वहीं सरकार व स्वास्थ्य विभाग अभी से कोरोना के तीसरे स्ट्रेन से लड़ने की तैयारी में जुट गया है। जिले के सिविल सर्जन श्री नंदन ने बताया कि वैश्विक महामारी के खिलाफ कोविड-19 का टीका हमारे लिये सुरक्षा कवच की तरह है। टीकाकरण के साथ – साथ मास्क और शारीरिक दूरी का पालन हमारे ढाल बनेंगे। जिनकी मदद से हम खुद के साथ अपने परिवार व समाज के लोगों को संक्रमण से मुक्त कर सकते हैं।
संक्रमण की रफ्तार में कमी आते देख नहीं करें लापरवाही :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया, जिले वासियों के सकारात्मक सहयोग एवं जिले के तमाम पदाधिकारियों एवं कर्मियों की पहल से संक्रमण की रफ्तार में जरूर कमी आई है।वर्तमान में जिले में कुल 56 संक्रमित व्यक्ति है। आज भी 12 व्यक्ति संक्रमित पाए गये हैं।वही 10 व्यक्ति संक्रमण को मात देकर ठीक भी हुए हैं।, किन्तु, रफ्तार में कमी आने का मतलब यह नहीं है कि इस महामारी का दौर खत्म हो गया। इसलिए, अभी भी एहतियात जारी रखने की जरूरत है। दरअसल, संक्रमण की रफ्तार में कमी आते ही लोगों में लापरवाही की खबरें सामने आने लगी हैं। जो भविष्य की सुरक्षा के मद्देनजर ठीक नहीं है। इसलिए, प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का उपयोग और शारीरिक का पालन जारी रखने की जरूरत है।
बाजारों में खरीददारी के दौरान शारीरिक दूरी का पालन का रखें ख्याल :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया, संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के साथ ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ने, मास्क का उपयोग नहीं करने लापरवाही की अन्य खबरें भी सामने आने लगी है। जो ना ही आपके लिए और ना ही आपके परिवार व समाज के लिए ठीक है। इसलिए, बाजारों में खरीददारी के दौरान के साथ-साथ हर जगह शारीरिक दूरी का पालन का ख्याल रखें और मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
टीका की दूसरी डोज लेने के बाद ही किसी लाभुक के शरीर में एंटी बॉडीज का निर्माण संभव
डॉ. श्री नंदन ने बताया, कोरोना वायरस से बचने के लिये वैक्सीन लेना बहुत जरूरी है। फिलवक्त जिला स्वास्थ्य समिति के प्रतिरक्षण विभाग की ओर से लोगों को टीकाकृत करने के लिये वृहद् स्तर पर सत्रों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही टीका एक्सप्रेस से विभिन्न स्थलों पर भी टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। जहां पर लोग वैक्सीन लेने के लिये आ रहे हैं। लोगों को लगता है कि टीके की एक डोज उन्हें कोरोना से सुरक्षित कर देगा, तो उनकी यह धारणा गलत है। संक्रमण से बचना है, तो उन्हें टीके की दूसरी डोज लेना अनिवार्य है। दूसरी डोज लेने के बाद ही किसी लाभुक के शरीर में एंटी बॉडीज का निर्माण पूरी तरह से होता है, जो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मोहर्रम को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजितबहादुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। बैठक … Read more
- नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शनिवार की शाम को घर से निकली थी, … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना … Read more
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवानाप्रतिनिधि/किशनगंज रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, तो पूरा स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ और … Read more
- आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित … Read more
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट चढ़ गया। नेपाल के तराई क्षेत्र में … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर पंचायत … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में छोटी बच्ची के जन्मदिन … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है । डॉ जायसवाल ने कहा कि … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया है, जहां रविवार अहले सुबह एक युवती … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया। सांसद श्री … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार बिजली का … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आई मुख्य आरोपी … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। जबकि … Read more
- विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,सक्षम कटिहार इकाई की ओर से रक्तवीरों को किया गया सम्मानितकटिहार – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम कटिहार इकाई की ओर से सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है रहा कि … Read more
- रामपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनहसनगंज /कटिहार – प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैनल अधिवक्ता अमित कुमार सिन्हा एवं पारा … Read more
- रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,विधायक कविता पासवान ने किया उद्घाटनखेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा और प्रतिभा को मिलता है मंच – रश्मि सिंह कोढा/कटिहार – कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत में आयोजित रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य … Read more
- ट्रैक्टर-डीसीएम की आमने – सामने टक्कर,बाल-बाल बचे दोनों चालककुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर कबीर आश्रम के पास रविवार को ट्रैक्टर और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गये। जानकारी के अनुसार समेली की ओर से आ … Read more



























