किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
युवक की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल
बहादुरगंज प्रखंड के देशियाटोली गांव में अपराधियों द्वारा एक युवक की धारदार हथियार से हत्या का मामला प्रकाश में आया है ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को 5 की संख्या में आए अपराधियों द्वारा चाकू से गोद गोद कर युवक की जान ले ली गई ।बताया जाता है कि मृतक पत्नी के साथ सोया हुआ था उसी समय अपराधी घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया ।घटना की जानकारी मिलते हीं एसडीपीओ किशनगंज अनवर जावेद अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर पीड़ित परिवार से पूछताछ करने के बाद घटनास्थल पर मौजूद बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार को अहम दिशा निर्देश दिया है ।
यह वीभत्स हत्याकांड रविवार रात की बताई जाती है ,जब मृतक लालचंद लाल (35) पिता झुबरा लाल ,ग्राम देशियाटोली अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे ।इसी बीच पांच लोगों ने मिलकर इन पर हमला बोल दिया एवं चाकू मारकर गर्दन के आरपार कर भाग गये ।घर में मची कोहराम के बीच लालचन्द लाल को ईलाज के लिए किशनगंज अस्पताल ले जाया गया ।जहाँ ईलाज के दौरान लालचन्द की मृत्यू हो गयी ।हालाकि मृतक के परिजनों ने मृतक के शव को देशियाटोली घर पर लाया।जहाँ से थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है एव आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।
वहीं ग्रामीणों के अनुसार हत्या के पीछे पुराना जमीनी विवाद बतलाया जा रहा है ।
परिजनों ने बताया कि -भूमि विवाद को लेकर मृतक को द्वितीय पक्षकारों के द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी ।घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में लगी हुई है ।एसडीपीओ किशनगंज अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के द्वारा पुलिस को आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है।जिसके आधार पर बहादुरगंज पुलिस के द्वारा बारिकी से जांच प्रारंभ कर दी गई है।जल्द ही मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
वहीं मृतक के पिता झुबरा लाल ने बताया कि देशियाटोली गांव में ही सात बीघा जमीन के मामले को लेकर विगत दो वर्षों से उनका विवाद चल रहा था।जिसमे से विगत तीन माह पूर्व चार बीघा जमीन के मामले में न्यायालय की ओर से उन्हें डिग्री भी प्राप्त हो गई थी एवम शेष बचे तीन बीघा जमीन पर मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय से डिग्री मिलते ही विरोधी पक्ष के द्वारा उन्हें एवम उनके परिवार वालों को आएदिन जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।वही बीती रात उनके पुत्र के ऊपर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है ,सभी इस वीभत्स हत्याकांड से दहशत में है ।पीड़ित के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति … Read more
