न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चीनी हवाई जहाजों के अमरीका में उतरने पर पाबंदी ।

दुनिया /डेस्क

कोरोना महामारी को लेकर  चीन और अमेरिका के बीच जारी रस्साकसी का असर अब दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार और यात्रा पर भी नजर आने लगा है। बुधवार को अमरीका नेएक बड़ा कदम उठाते हुए चाइनीज हवाई जहाज़ों को अमेरिका आने पर रोक लगा दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेरिका के परिवहन विभाग ने कहा कि वह 16 जून से अमेर‍िका आने जाने वाली चीन की चार एयरलाइनों को निलंबित कर देगा। इस फैसले से 16 जून के बाद चीन का कोई यात्री विमान न तो अमेरिका आएगा और न ही वहां से उड़ान भरेगा। अमरीका द्वारा लिए गए इस फैसले से दिनों देशों में तनाव बढ़ सकता है ।मालूम हो कि कोरोना महामारी के बाद से ही अमरीकी राष्ट्रपति चीन पर आगबबुला है और चीन को लगातार घेरने की कोशिश कर रहे हैं ।

Share this news

Leave a Comment