न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जिले में हर दिन Covid 19 के नए मामले आ रहे है सामने ।

किशनगंज /संवादाता

सीमावर्ती किशनगंज जिले में तेजी से covid 19 मरीजों की संख्या बढ़ रही है ।ताज़ा जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले में 2 मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है । जिले में मरीजों कि संख्या बढ़ कर 72 पहुंच चुकी है जिनमे 14 अभी तक ठीक हो चुके है ।आज मिले दोनों मरीज में से एक बंगाल का है जबकि दूसरा किशनगंज प्रखंड का बताया जा रहा है

वहीं बिहार में भी मरीजों का आंकड़ा 3800 को पार कर चुका है । मालूम हो कि आज से राज्य सरकार ने बस सहित दुकानों को खोलने की अनुमति दी है इसके बाद आम नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है ।जरूरत है खुद से सतर्क रहने की और बेवजह बाहर नहीं निकलने की ।

Share this news

Leave a Comment