न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :शेखपुरा पुलिस ने बाइक लुटेरा गिरोह का किया भंडाफोड़,4 लुटेरों को किया गया गिरफ्तार

बिहार /शेखपुरा

शेखपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक लूट गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है. जिले की बरबीघा पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है ।

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बरबीघा सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग के पुनेसरा मोड़ के पास लुटेरों ने एक बाइक की लूट कर ली थी। जिस पर स्थानीय लोगों ने लुटेरे अपराधी को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने पूछताछ के क्रम में अपराधी ने घटना को स्वीकार किया है।






एसपी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर अन्य तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।जबकि लूट की बाइक को बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। एसपी ने कहा कि चोरी और लूट घटना को अंजाम देने के लिए 7 लोगो की टीम है। जिसमें 4 की गिरफ्तारी हो गई है ,जबकि 3 अन्य अभी फरार चल रहा पुलिस अन्य फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों मे चोरी और छिनतई की कई घटना प्रकाश में आया है।






Share this news

Leave a Comment