न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :लापता युवक का शव देखकर भड़के ग्रामीणों ने एक युवक को पीट पीट कर मार डाला ,एक घायल,जांच में जुटी पुलिस

बिहार /समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया गांव निवासी महेश महतो के 15 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार उर्फ राजा का शव बरामद कर लिया गया है ।मालूम हो कि अपराधियों ने चार दिन पूर्व सोनू का अपहरण कर लिया था और आज उसका शव स्थानीय मछुआरे द्वारा देखा गया।






ग्रामीणों का कहना है कि मृतक युवक द्वारा शराब बिक्री का विरोध किया जाता था जिसकी वजह से अपराधियों द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया है ।

शव मिलने के घटना की जानकारी लोगों में आग की तरह फैल गई और इसी दौरान उग्र लोगों ने दो अपराधी को पकड़ लिया जिसमें एक सोनू कुमार राय उर्फ पिंगला और दूसरे स्थानीय युवक को ही लोगों ने पकड़ा । जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की ।






स्थानीय ग्रामीणों की पिटाई से एक युवक सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य बुरी तरह घायल है जिसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है । पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है और शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया गया है ।






Share this news

Leave a Comment