न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : मुजफ्फरपुर सीजीएम कोर्ट में विवादित वेब सीरीज तांडव को लेकर दायर की गई याचिका ,सैफ अली खान सहित अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बिहार /मुजफ्फरपुर

अभिनेता सैफ अली खान की विवादों में घिरी वेब सीरीज तांडव के खिलाफ मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाया गया है ।






गौरतलब हो कि तांडव वेब सीरीज के खिलाफ मुज़फ़्फ़रपुर सीजीएम कोर्ट में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने अभिनेता सैफ अली खान डिम्पल कपाड़िया और सुनील ग्रोवर समेत 96 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराया हैं ।अधिवक्ता श्री ओझा ने अपने परिवाद में कहा हैं कि वेब सीरीज में भगवान शिव का अपमान किया गया साथ ही हिंदुओ के भावनाओ से खिलवाड़ किया जा रहा हैं ।






कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तिथि 23 जनवरी रखी हैं।मालूम हो कि अभी तक लखनऊ मुंबई गाजियाबाद चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर इस वेब सीरीज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है और हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करने पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक सहित अभिनेताओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment