न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महाराष्ट्र सरकार लंबी नहीं चलेगी -निरुपम

देश /डेस्क

महाराष्ट्र में कांग्रेस एनसीपी और शिव सेना गठबंधन की सरकार में जारी फुट खुल कर सामने आ चुकी है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक टीवी चैनल को दिए बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार के भविष्य को लेकर उन्होने पूर्व में भी कहा था कि ये 6 महीने से अधिक नहीं चलेगी । श्री निरुपम ने कहा कि महामारी से लड़ने में ये सरकार पूरी तरह असक्षम है और यह लंबी नहीं चलेगी ।

मालूम हो कि आज ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार नहीं चला रही है उन्होंने सिर्फ समर्थन दिया है ।दूसरी तरह आज जारी गतिरोध के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार से सीएम उद्भव ठाकरे ने मुलाकात की है ।सरकार का भविष्य क्या होगा यह तो समय बताएगा लेकिन महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का बढ़ता प्रकोप चिंतनीय विषय है जिसपर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है ।

Share this news

Leave a Comment