न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :गलगालिया में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु शिविर का हुआ आयोजन

किशनगंज /गलगलिया /चंदन मंडल

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न प्रखंडों में मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य शुरू हो गया .
इसी क्रम में रविवार को भातगांव पंचायत के अंतर्गत गलगलिया हाई स्कूल स्थित बूथ संख्या 261, 262, 263 और 264 पर बीएलओ के द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया ।

आयोजित इस शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलुप्त करने व शुद्धिकरण का कार्य शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु शिविर में पहुंचे ।आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आयोग द्वारा शिविर लगाने हेतु निर्देश दिया गया है जिसके बाद मतदाता शिविर में पहुंच कर मतदाता सूची में नाम जुड़वा रहे है साथ ही कही गलती है तो सुधार हेतु आवेदन दे रहे है ।

Share this news

Leave a Comment