न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड : पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों से ठगी करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड/सिमडेगा

सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि ठेठईटागंर थाना क्षेत्र के टापुडेगा में एक किराना दुकानदार के पास वर्दी पहन कर जांच के नाम पर ठगी करने की नीयत से पहुंचे तीन लोगो को पुलिस ने दबोच लिया है ।बताया जाता है कि महिला दुकानदार को तीनों पर शक हुआ जिसके बाद महिला ने थाने को इसकी सूचना दी उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ ।पीड़ित महिला ने बताया की गुटका की जांच करने के नाम पर उससे जेल का भय दिखाते हुए 14 हजार रूपये ठग लिए।

वहीं महिला ने उनकी बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल देख थाने को इसकी सुचना दी। पुलिस को खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने तुरंत थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश के नेतृत्व में एक टीम गठित की। जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई लगातार छापामारी में कर तीनों जिनके नाम गुमला किन्दीरकेला निवासी मकसूद खान, तुफैल खान एवं सागर खान को पुलिस ने धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक सिमडेगा शम्स तबरेज ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इनके पास से पुलिस ने बिना नंबर का टीवीएस अपाची मोटर साइकिल, ठगी की 1330 रुपये एवं चितकबरा पुलिस वर्दी जब्त किया है। दिलचस्प बात यह है इन्हीं आरोपियों में एक व्यक्ति पुलिस का वर्दी पहन कर भी लोगों को डरा धमका कर वसूली कर रहा था। पुलिस कप्तान ने कहा कि ये तीनो पहले भी कई दुकानदारों को इसी तरह खुद को एसपी का बाॅडीगार्ड बताते हुए ठगी की है। इनमें से एक का पूर्व में भी अपराधीक इतिहास रहा है। पुलिस कप्तान ने अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी पर थाना प्रभारी की प्रशंसा की है साथ ही कहा कि इसके लिए उन्हें अलग से सम्मानित किया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment