न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बने उमेश कुशवाहा , वशिष्ठ नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा

बिहार/पटना

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उमेश कुशवाहा को पार्टी का नया बिहार अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मालूम हो कि रविवार को बशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उमेश कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।

गौरतलब हो कि पटना में जदयू की राज्य परिषद की बैठक चल रही है, जिसका आज दूसरा दिन है।मालूम हो कि बैठक में सीएम नीतीश कुमार सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद है और आगामी योजनाओ पर चर्चा चल रही है ।

मनहार से विधायक रह चुके हैं उमेश कुशवाहा

उमेश कुशवाहा वैशाली जिले की मनहार विधानसभा सीट से 2015 से 2020 के बीच विधायक रह चुके हैं। हालांकि 2020 के चुनाव में राजद की वीना देवी से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Share this news

Leave a Comment