न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को ठोका सलाम,तेजस्वी को दी सकारात्मक राजनीति करने की सलाह

बिहार/पटना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते है ।नई सरकार के गठन के बाद मंत्रालय का विस्तार अभी तक नहीं होने को लेकर राजद द्वारा लगातार यह हवा देने की कोशिश हो रही है कि एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है ।ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मोर्चा संभाल लिया है और सीएम नीतीश कुमार के जज्बे को सलाम ठोका है ।

रविवार को श्री मांझी ने ट्वीट कर कहा कि राजनीति में गठबंधन धर्म को निभाना अगर सीखना है तो नीतीश कुमार जी से सीखा जा सकता है,गठबंधन में शामिल दल के आंतरिक विरोध और साज़िशों के बावजूद भी उनका सहयोग करना नीतीश जी को राजनैतिक तौर पर और महान बनाता है।
नीतीश कुमार के जज़्बे को सलाम।

यही नहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में राजद नेता तेजस्वी यादव को सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दी है ।

श्री मांझी ने कहा तेजस्वी यादव जी और उनकी पार्टी को अनर्गल बयान से बचना चाहिए। जब वे अपने दल के राजनैतिक कार्यक्रम खरवास के बाद आरंभ कर रहें हैं तो मंत्रिपरिषद का विस्तार पर इतना क्यों उतावले हो रहें हैं?
सही वक्त पर सबकुछ हो जाएगा बस उन्हें सकारात्मक राजनिति पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

बता दे की कल सीएम नीतीश कुमार ने बयान दिया था कि चुनाव के समय उन्हें यह समझ ही नहीं आया की कौन साथ दे रहा है और कौन नहीं दे रहा है साथ ही उन्होने कहा था कि उनका मन कम सीट आने के बाद मुख्यमंत्री बनने का नहीं था लेकिन बीजेपी के दबाव में उन्होंने पद संभाला है और वो शांत नहीं बैठे है काम कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment