न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चेक करें अपना मैट्रिक रिजल्ट । बिहार मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी । हिमांशु रहे टॉपर जबकि दुर्गेश सेकंड जुली रही तीसरे नंबर पर ।

समिति के साइट http://biharboardonline.com और

http://onlinebseb.in पर अपना रिज़ल्ट देखा जा सकता है

पटना /डेस्क

मंगलवार को बिहार में मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया।मालूम हो कि 80.59 प्रतिशत छात्र मैट्रिक परीक्षा में  सफल हुए हैं । मालूम हो कि राज्य के अलग अलग जिलों में 17 फरवरी से 24 फरवरी तक हुई थी परीक्षा का आयोजन किया गया था ।

परीक्षा में 14 लाख 94 हजार 71 परीक्षार्थी  शामिल हुए थे । महामारी की वजह से इस साल परीक्षा परिणाम जारी करने में कुछ विलंब हुआ है ।परीक्षा में रोहतास के हिमांशु राज बने टॉपर, 96.20 फीसदी अंक ला कर हिमांशु ने नाम रौशन किया जबकि  सेकंड टॉपर समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार रहे ।तीसरे स्थान पर भोजपुर के शुभम कुमार, औरंगाबाद के राजवीर और अरवल की जूली कुमारी ने कब्जा जमाया है

शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने  BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर की उपस्थिति में रिजल्ट जारी किए । यहां आप अपना रिजल्ट देख सकते है http://onlinebseb.in एवं

http://biharboardonline.com 

Share this news

Leave a Comment