न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :दार्जीलिंग नर्सिंग कॉलेज में चयनित होकर दीपिका ने अपने गांव का नाम किया रोशन ,लोगो ने किया सम्मानित

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि निर्धारित लक्ष्य, लगन और कठिन मेहनत से प्रतिभावान लोग मंजिल पाकर समाज में एक आदर्श स्थापित कर देते हैं.वह स्वयं प्रेरणा बनकर उन जैसे लड़कियों के अंदर लक्ष्य को हासिल करने के प्रति जुनून पैदा करते हैं.ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है विधाननगर मंडल के आमबाड़ी गांव के निवासी दीपिका सिंह ने जो उच्च माध्यमिक परीक्षा में 90 % नंबर लाकर अपनी आगे की पढ़ाई के लिए जीएनएम कोर्स एवं दार्जीलिंग नर्सिंग कॉलेज में चयनित होकर अपने गांव का नाम रोशन किया .

दीपिका सिंह की यह सफलता से उनके परिवार में खुशी का माहौल है. इसी कड़ी में रविवार को भाजपा जिला सचिव उत्तम सिंह, जिला व खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल के पर्यवेक्षक अजय उराव ने और राजेन बर्मन ने दीपिका सिंह के घर पहुंचकर शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया. तथा भाजपा की ओर से हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया. इस दौरान दीपिका सिंह ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं , मैंने अपनी लाइफ में जीएनएम कोर्स एवं दार्जीलिंग नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन लेने का जो ख्वाब देखा था. आज वह पूरा हो गया है .

Share this news

Leave a Comment