न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :एसएसबी और नेपाल एपीएफ की हुई बैठक ,कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बॉर्डर से होकर आने जाने वालों लोगों पर पूरी तरह से रोकथाम पर लिया गया निर्णय

किशनगंज/गलगलिया /चंदन मंडल

एसएसबी 41 वीं वाहिनी के गलगलिया बॉर्डर के भातगांव बीओपी में एसएसबी, नेपाल व एपीएफ पुलिस की एक बैठक की गई . इस बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर अपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने, मैत्री संबंध स्थापित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई .

एसएसबी के अधिकारी ने कहा इस बैठक में भारत-नेपाल सीमा की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मेहनत के साथ कार्य करना और दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी में भाईचारा को मजबूत बनाने की चर्चा की गई है एवं सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी जवानों को चौकस रहकर चुनौती से निपटना होगा .

साथ ही स्तंभ संबंधी मुद्दों से निपटने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने पर  पूरी तरह से  बल दिया गया . ताकि भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी तत्व किसी गलत कार्य को अंजाम न दे सके . साथ ही इस बैठक में बॉर्डर से होकर आने जाने वालों लोगों पर पूरी तरह से रोकथाम पर विचार विमर्श किया गया . इस बैठक में डांगुजोत बी कम्पनी के इंस्पेक्टर प्रेम थिनले, कादोमनीजोत डी कम्पनी के इंस्पेक्टर रवि कुमार, निम्बूगुड़ी कम्पनी इंस्पेक्टर विजय कुल्लू व नेपाल पुलिस इंस्पेक्टर डीबी पूरी , नेपाल एपीएफ इंस्पेक्टर बीआर दहाल व एएसआई संजीत दे शामिल थे.

Share this news

Leave a Comment