न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :पति को बंधक बनाकर पांच बच्चों की मां से 17 युवकों ने किया गैंग रेप ,जांच में जुटी पुलिस

दुमका /मनोज कुमार


झारखंड के दुमका में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है ।मालूम हो कि बाजार से लौट रही पांच बच्चों की मां के साथ जबरन 17 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घटना पति के सामने घटी। आरोपियों ने हाट से लौटने के दौरान पति को बंधक बना कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया है।

घटना मंगलवार रात की है जब सुनसान इलाके में इस घटना को अंजाम दिया गया ।पीड़िता के पति के मुताबिक शाम सात बजे से बारी-बारी से करीब 12 बजे रात तक दुष्कर्म किया। अहले सुबह पीड़ित ने थाना पहुंच कर पूरी दास्तान सुनाई तो पुलिस वालो के भी रोंगटे खड़े हो गए ।

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया है ।

दुष्कर्मियों में पीड़िता एक युवक को पहचानती है, इधर पीड़िता से मिलने डीआईजी सुदर्शन मंडल, एसपी अंबर लकड़ा थाना पहुँचे जहां पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर अविलंब जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।इस मामले में एसडीपीओ विजय कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह जांच में जुट गये है।पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।

संताल परगना के डीआईजी सुदर्शन मंडल ने प्रेस को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने मामले को संदेहात्मक बताते हुए कहा कि पूरे मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है ।

Share this news

Leave a Comment