न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के काफिले पर हमला ,कई नेताओं को लगी चोट ,टीएमसी कार्यकर्ताओ ने किया हमला

बंगाल /डेस्क

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया ।हमले में बीजेपी नेता श्री कैलाश विजय वर्गीय ,बीजेपी नेता दिलीप घोष को चोट पहुंची है ।वहीं कई गाड़ियां क्षति ग्रस्त हो गई है ।यह हमला उत्तर 24 परगना के डायमंड हार्बर के सिराकल मोड़ के पास टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया ।

बताया जाता है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने ईट, पत्थर,लाठी डंडों से बुरी तरह हमला किया है । जिसमें कई गाड़ियां बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई । श्री नड्डा ने कहा कि कल से मैं देख रहा हूं यहां प्रशासन नाम की चीज ही नहीं है।

श्री नड्डा ने कहा कि अगर केंद्रीय सुरक्षा बल न हो तो बंगाल में घूमना ही मुश्किल हो जाये।मैं समझ सकता हूं कि कार्यकर्ताओं की क्या हालत होती होगी। श्री नड्डा ने कहा कि बंगाल में पूरी तरह जंगल राज है और टीएमसी ने लोकतंत्र का गला घोटा है ।

श्री नड्डा ने कहा कि अगर बुलेट प्रूफ गाड़ी नहीं होती तो जान बचाना मुश्किल होता। बता दे की दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे श्री नड्डा ने अपनी सुरक्षा को लेकर कल ही चिंता व्यक्त की थी और गृह मंत्री श्री अमित शाह को पत्र लिखा था। बीजेपी नेताओं ने श्री नड्डा के काफिले पर हुए हमले कि निंदा की है ।बीजेपी नेता श्री मुकुल राय ने मीडिया को कहा कि बंगाल में अब अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए ।

Share this news

Leave a Comment