न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :कोइलवर अप स्ट्रीम पुल का केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

आरा / समरेश सिंह

आरा – सोन नदी पर पुराने पुल सह सड़क पुल के समानांतर सौ मीटर दक्षिण में नवनिर्मित सिक्स लेन पुल के एक लेन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया । इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री रेनू देवी व तारकिशोर प्रसाद और एनएचएआई बिहार के आरओ चंदन वत्स भी मौजूद थें ।

वहीं मौके पर केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद आर.के सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह सांसद रामकृपाल यादव स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय कृषि सहकारिता मंत्री सह आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित कई विधायक मौजूद रहें।


266 करोड़ की लागत से बन रहे आरा पटना सिक्सलेन पुल की लंबाई 1.52 मीटर है, जहाँ अब बक्सर, रोहतास, आरा छपरा सहित कई जिले के लोगों को अब जाम से निजात मिल सकेगी वहीं इन जिले के लोगों का बिहार की राजधानी पटना जाना अब बहुत ही आसान हो जाएगा। 22 जुलाई 2017 को आरा के सांसद आर.के सिंह ने इस पुल का भूमि पूजन किया था उस समय से भोजपुर के लोग इस इंतजार में थें की कब ये पुल बन कर तैयार हो और लोगो को जाम से निजात मिले और आज भोजपुर जिले के लोगो के लिए ऐतिहासिक दिन बन कर आया है जहाँ सिक्सलेन पुल का उद्घाटन किया गया।

श्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर कहा कि 266 करोड़ की लागत से बने इस पुल से राज्य में यातायात सुगम औऱ तेज होगा, ईंधन और समय की बचत होगी।उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और कृषि उपज की बाजारों तक पहुंच आसान होगी। श्री गडकरी ने कहा कि बिहार के विकास हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है साथ ही कहा कि इस पुल के बनने से सड़क नेटवर्क और मजबूत होगा।

Share this news

Leave a Comment