न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की रखी आधारशिला ,पीएम ने कहा नया भवन आत्मनिर्भर भारत का गवाह बनेगा

देश/डेस्क

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश के नए संसद भवन की आधारशिला रखी । इस मौके पर श्री मोदी ने सर्वप्रथम भूमि पूजन किया तत्पश्चात विभिन्न धर्म गुरुओं ने सामूहिक प्रार्थना की है ।मालूम हो कि नया संसद भवन 2 वर्षों में बन कर तैयार होगा और इसके निर्माण में करीब 971 करोड़ रुपए की लागत आएगी। भूमि पूजन के पश्चात पीएम श्री नरेन्द मोदी ने कहा कि पुराने संसद भवन ने स्वतंत्रता के बाद के भारत को दिशा दी तो नया भवन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का गवाह बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि पुराने संसद भवन में देश की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काम हुआ, तो नए भवन में 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं पूरी की जाएंगी ।प्रधान मंत्री श्री मोदी ने कहा कि मैं अपने जीवन में वो क्षण कभी नहीं भूल सकता जब 2014 में पहली बार एक सांसद के तौर पर मुझे संसद भवन में आने का अवसर मिला था।

तब लोकतंत्र के इस मंदिर में कदम रखने से पहले, मैंने सिर झुकाकर, माथा टेककर लोकतंत्र के इस मंदिर को नमन किया था ।श्री मोदी ने कहा कि आमतौर पर अन्य जगहों पर जब डेमोक्रेसी की चर्चा होती है चुनाव प्रक्रियाओं, शासन-प्रशासन की बात होती है।

इस प्रकार की व्यवस्था पर अधिक बल देने को ही कुछ स्थानों पर डेमोक्रेसी कहा जाता है ।वहीं इस मौके पर लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरव का क्षण है ,उन्होंने कहा कि नए संसद भवन की आवश्यकता इस लिए थी क्योंकि पुराने संसद भवन का निर्माण उस समय के जरूरतों के हिसाब से हुआ था आज हमारी आवश्यकता बढ़ी है ।भूमि पूजन कार्यक्रम के मौके पर गृह मंत्री श्री अमित शाह,रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेता एवं मंत्री मौजूद थे ।

Share this news

Leave a Comment