न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : उप स्वास्थ केंद्र को दुबारा शुरू करने की ग्रामीणों ने की मांग

किशनगंज /इरफान

पोठिया प्रखंड क्षेत्र के गिल्हाबाड़ी स्वास्थ्य उप केन्द्र खंडहर में तब्दील हो चुका है। जिसकी वजह से स्थानीय ग्रामीणों को अत्याधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । बताया जाता है कि 1954 में यहां पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाया गया था और वर्षों तक यहां पर इस उप स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त होता रहा है।

लेकिन प्रशासनिक उदासीनता की वजह से अभी उप स्वास्थ्य केंद्र को जलावन रखने के उपयोग में ग्रामीणों द्वारा लाया जा रहा है । ग्रामीणों ने बतााय कि 1982 तक यहां पर लोगो का इलाज होता था लेकिन उसके बाद यह बंद हो गया ।ग्रामीण राजकुमार झा, अवधेश पांडे, दुलाल जीत सिंह, प्रकाश कुमार सिन्हा, कुंज बिहारी सिंह, वीरेंद्र सिंह,पूर्व मुखिया मुकुल सिंह, आदि ग्रामीणों कि मांग है कि बढ़ती आबादी के हिसाब से तत्काल इस उप स्वास्थ केंद्र को खोला जाना चाहिए ।

Share this news

Leave a Comment