न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :बीजेपी सांसद सह युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खान का हुआ भव्य स्वागत , श्री खान ने टीएमसी पर किसानों को गुमराह करने का लगाया आरोप

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा खान ने खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अंतगर्त विभिन्न गांव का दौरा कर चाय पर चर्चा की तथा खोरीबाड़ी पार्टी कार्यालय के सामने एक बैठक की. बैठक से पूर्व खोरीबाड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया.

इस बैठक में सुमित्रा खान ने लोगों को कृषि बिल के फायदे से अवगत कराया . साथ ही उन्होंने लोगों को कहा कि पारित हुए कृषि बिल से सभी किसानों को फायदा होगा .उन्होंने कहा मंडियों में आढ़तियों का आधिपत्य था और वह अपनी शर्तों पर किसानों से उनका उत्पाद लेते थे.अब सरकार किसानों को पारित हुए कृषि बिल के अनुसार यह अधिकार दे रही है कि वह कहीं भी अपना उत्पाद बेच सकते हैं.मंडी कानून में कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य हटाया जा रहा है.

आढ़तियों को भी व्यवसाय करना चाहिए लेकिन किसानों को उनके उत्पाद की लाभकारी कीमत देकर . उन्होंने कहा केंद्र सरकार के उक्त कृषि बिल से देश के किसानों को लाभ होगा। इस बिल के लागू होने से दलाल अब किसानों को धोखा नहीं दे पाएंगे। किसान अपनी उपज को सरकार को सीधे उचित मूल्य पर बेच सकेंगे. इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस बिल के बारे में किसानों को गलत तरीके से जानकारी दे रहे हैं. इस मौके पर सुमित्रा खान के अलावे , उपाध्यक्ष मोनू सिंह, जिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवनाथ , खोरीबाड़ी बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद सरकार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment