न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क निर्माण एजेंसी पर जेसीबी से मिट्टी खनन करने का किसानों ने लगाया आरोप,कार्रवाई की मांग

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड के हवाकोल पंचायत स्थित सुशासन नगर में सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा किसानों के खेतों से जेसीबी से मिट्टी खनन करने का मामला प्रकाश में आया है। ज्ञात हो कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से किसानों के खेतों से मिट्टी खनन की जा रही है।जिससे वे परेशान हैं।

पीड़ित किसानों ने गुरुवार को टेढ़ागाछ सीओ को आवेदन देकर सड़क निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग की है।पीड़ित किसानों ने बताया सड़क निर्माण एजेंसी के लोगों ने जबरन उनके खेतों से जेसीबी मशीन से लगभग 5 फिट गड्ढा कर मिट्टी खनन कर रहा है।उपजाऊ खेतों से अबैध तरीके से मिट्टी खनन कर सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा किसानों के खेतों को खराब किया जा रहा है।

जिससे किसान परेशान हैं।टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियाँ पंचायत के पीड़ित किसान मनोज कुमार राम ने टेढ़ागाछ सीओ को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई है कि उनके खेतों से जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन पर रोक लगाई जाय और उन्होंने उनपर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment