न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखण्ड मुख्यालय से गोरिया जाने वाली सड़क पर आरसीसी पुल नहीं बनने से ग्रामीण परेशान ,पुल निर्माण की कर रहे है मांग

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित हाटगाँव पंचायत अंतर्गत गोरिया धार पर काशीबाड़ी घाट में आरसीसी पुल की मांग स्थानीय लोगों द्वारा वर्षों से की जा रही है।लेकिन नहीं हो रहा है पुल का निर्माण।ज्ञात को कि काशीबाड़ी घाट पर हर वर्ष बरसात के बाद स्थानीय लोगों ने यहां बाँस व लकड़ी से चचरी पुल बनाकर आवागमन करते हैं।

गौरतलब है कि टेढ़ागाछ मुख्यालय से बैरिया जाने का यह मुख्य सड़क है।इस घाट के दोनों तरफ पक्की सड़क है,फिरभी गोरिया धार में पुल नहीं निर्माण हो रहा है।इस घाट पर पुल निर्माण होने से यहां के दर्जनों गाँव के लोगों का आवागमन सुलभ होगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाटगाँव,काशीबाड़ी, पीपरा,खुनियाँटोली,चिचोरा, बैरिया आदि गाँव के लोगों का आवागमन काशीबाड़ी घाट पर बने चचरी पुल पार कर होता है,जो जोखिम भरा सफर है।स्थानीय लोगों ने यहाँ के जनप्रतिनिधियों से बार बार पुल निर्माण की मांग की लेकिन अबतक इस इलाके के लोगों को कोई तारणहार नहीं मिला।

Share this news

Leave a Comment