न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :किसानों को दिल्ली कूच की मिली मंजूरी ,कृषि मंत्री ने कहा किसानों से चर्चा के लिए सरकार हर समय तैयार 

देश/डेस्क

कृषि विधेयक के विरोध में किसान संगठनों द्वारा आयोजित रैली अंततः आज दिल्ली पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि दोपहर में सरकार द्वारा रैली को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति दी गई ।बता दे कि किसानों को पहले हरियाणा में रोक दिया गया था और किसानों को तितर बितर करने का काफी प्रयास किया गया था ।लेकिन किसान दिल्ली कूच की मांग पर अड़े रहे और अंततः किसानों को दिल्ली में शांति पूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मिल गई ।

किसानों को बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड में शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन कर सकते है ।सरकार द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद किसान धीरे धीरे बुराड़ी पहुंचने लगे है ।वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत सरकार किसानों से चर्चा के लिए तैयार थी, तैयार है और तैयार रहेगी ।

मैं सभी किसानों से आग्रह करता हूं कि सर्दी के मौसम में और कोविड के संकट में आंदोलन स्थगित करें और चर्चा का रास्ता अपनाएं। श्री सिंह ने कहा कि  भारत सरकार उनसे चर्चा करने के लिए तैयार है ।इससे पहले भी 2 चरण अपने स्तर पर, सचिव स्तर पर किसानों से वार्ता हो चुकी है। 3 दिसंबर को बातचीत के लिए किसान यूनियन को हमने आमंत्रण भेजा है ।

Share this news

Leave a Comment