न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :मेडिकल परीक्षा पास करने पर सपना मुंडा को किया गया सम्मानित

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज – अंचल अंतगर्त फूलबाड़ी चाय बागान के आदिवासी निवासी 20 वर्षीय सपना मुंडा को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई का मौका मिलने पर विभिन्न पार्टीयों व संगठन की ओर से सपना मुंडा को शुभकामनाएं देने के साथ सम्मानित कर रहे हैं.

इसी कड़ी में शुक्रवार को खोरीबाड़ी तृणमूल युवा कांग्रेस व जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को सपना मुंडा के घर जाकर शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया तथा जिला अध्यक्ष कुंतल राय ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर कुंतल राय के अलावे राज्य सचिव जयप्रकाश कानूरया , खोरीबाड़ी तृणमूल युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह , अंचल युवा अध्यक्ष राजीव सिंह , दुलाल दास सहित अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment