कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
डेरामारी पंचायत के धनपुरा गांव के निकट बन रहे हाईवे के समीप एक तालाब में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव की पहचान धनपुरा गांव निवासी कमरुल हुदा की पूत्री दिलखुश प्रवीन उर्फ चुलबुली के रूप में हुई है।वह बीते 12 अक्तूबर से घर से गायब थी।
बुधवार की सुबह करीब छह बजे काम कर रहे एक मजदूर ने तालाब में पानी में तैरते हुए शव को देखा और इसकी सूचना गांव के लोगों को दी गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और जनप्रतिनिधियों को दी।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ खुशरु सिराज, इंस्पेक्टर बालेश्वर प्रसाद थाना अध्यक्ष इजहार आलम धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया। जानकारी के अनुसार दिलखुश प्रवीन का बीते 12 अक्तूबर को घर में स्वजनों के साथ झगड़ा हो गया। और उसी दिन 12 बजे वह घर से गायब हो गई थी।