न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोचाधामन की समस्याओं को लेकर सीएम के जनता दरबार में की शिकायत

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर कोचाधामन से अफ्फान यजदानी मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचे।अफ्फान यजदानी कमलपुर पंचायत के मंसूरा गांव का रहने वाला है।

अफ्फान यजदानी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जनता दरबार में तेघरिया पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित तेघरिया गांव में पक्की सड़क निर्माण की मांग,कूट्टी पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित फूलबाड़ी गांव में जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मतीकरण और पाटकोई कला पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित टीटीगुड़ा में जर्जर सड़क को एमएमजीएसवाई में सम्मिलित कर नए सिरे से निर्माण कराने की मांग किया है।

Share this news

Leave a Comment