निसार अहमद/बहादुरगंज
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर मंगलवार को बहादुरगंज थाना परिसर से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस फ्लैग मार्च में साइबर डीएसपी अविनाश कुमार और अंचल निरीक्षक उमेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों का दौरा कर आम जनता को सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिलाया।
मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखें।अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शांति और सौहार्द में खलल डालने की कोशिश करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।