न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महाकाल मंदिर में नवरात्र पर संकल्प की है परम्परा,विधि विधान से होती है पूजा

संवाददाता/किशनगंज

शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापित कर पूरे विधि-विधान और भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। पूजा-अर्चना मंदिर के पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में संपन्न हुई।


महाकाल मंदिर की खास विशेषता यह है कि यहाँ नवरात्र के दौरान संकल्प लेने का विशेष रिवाज है। इसके तहत श्रद्धालु प्रथम पूजा से लेकर पंचमी तिथि तक मंदिर पहुँचकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए संकल्प लेते हैं। पूरे नवरात्र (अंतिम दिन तक) इन संकल्पों की विशेष पूजा की जाती है, जिससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

बाबा साकेत ने बताया कि इस वर्ष अब तक 15 से अधिक श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया है।मंदिर में मां दुर्गा के साथ बाबा महाकाल और मां काली की भी पूजा की जा रही है। संध्या समय महाआरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रत्येक दिन श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment