न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

STET परीक्षा रद्द करने पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने काला पट्टी बांध जताया विरोध

किशनगंज /संवादाता

शनिवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् इकाई किशनगंज के कार्यकर्ताओ द्वारा घर मे ही रह कर काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध किया गया ।

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् इकाई किशनगंज के जिला संयोजक नवीन गुप्ता ने बताया छात्रो के साथ बिहार सरकार अन्याय कर रही है ,बेरोजगार छात्रों के लिये ये शिक्षक बहाली सुनहरा अवसर था,जिसे बिहार सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया जिससे तैयारी करने वाले छात्रो को बड़ा नुक्सान हुआ है ।

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् बिहार सरकार का पुर्णजोर विरोध करती है ।शुभम ,अमित ,मोहित सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता इस कार्यक्रम में दी ।

Share this news

Leave a Comment