सागर चंद्रा/ किशनगंज
बच्चों के बीच उपजे विवाद को सुलझाने पहुंची खगड़ा कर्बला निवासी जूही चावला की पिटाई कर दी गई। परिजन जब उसे बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए भेजा। इलाज के बाद पीड़ित जूही चावला पति सोयेव कुरैशी मामले की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंची।
पीड़िता के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जूही का बेटा तुफैल अहमद उर्फ सोनू पड़ोस में रहने वाले सलीम के बेटे के साथ खेल रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जूही ने दोनों बच्चों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।
लेकिन कुछ ही देर बाद सलीम अपने परिवार के सदस्यों के साथ जूही के घर में घुस गया और उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति सोयेब कुरैशी और बेटे सोनू की भी लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गया।