संवाददाता/ किशनगंज
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर 1992 ग्लोरियस बैच, किशनगंज की ओर से शहर के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैच से जुड़े पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में सेवा निवृत शिक्षक चंद्र शेखर झा,दयानंद सिंह,सुनील सिंह,सुभाष कुमार वर्मा ,विद्यानंद यादव,शेफाली दास, तारकेश्वर प्रसाद सिंह एवं गोपाल सरकार को सम्मानित करते हुए पूर्ववर्ती छात्रों ने कृतज्ञता व्यक्त किया । इस दौरान शिक्षकों के शिक्षा, संस्कार और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान को याद किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा दिखाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में 1992 बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने अपने पुराने शिक्षकों के साथ बिताए अनुभवों को साझा किया और शिक्षक-शिष्य के रिश्ते की पुरानी यादों को ताजा किया।
समारोह में मौजूद शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया।इस मौके पर सुदीप कुमार सिन्हा,संजय साह,संजीव दास ,सुमित दास,रतन बसाक
अमित कुमार दास,पिनाकी घोष,जय नारायण जायसवाल,सुबोध कुमार,पवन दास,देब कुमार दास,
अभिषेक कुमार,मीनाक्षी दास,सरिता केशरी
अंजना श्रीवास्तव,शिप्रा सिंह,अमित गुप्ता,इंद्रनाथ आदि मौजूद थे।