न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सोनपुर के जीएम और डीआरएम ने काढ़ागोला स्टेशन किया निरीक्षण,यात्रियों की सुविधाओं का लिया जायजा

बरारी /कटिहार -सोनपुर रेल मंडल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग एवं मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण ने शनिवार को अधिकारियों के साथ काढ़ागोला रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे नए स्टेशन भवन का निरीक्षण किया। जीएम ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का पैदल भ्रमण कर काम की प्रगति देखी। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया।

जीएम ने कहा कि स्टेशन भवन का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए, ताकि यात्रियों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को काम में अनावश्यक देरी नहीं होने देने तथा निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान मंडल रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य भागवत प्रसाद भगत ने जीएम को आवेदन सौंपकर काढ़ागोला क्षेत्र के किसानों की समस्या बताई।

उन्होंने कहा कि स्टेशन क्षेत्र में स्थित 5 बी भीतरगामी पुल में लोहे का बैरियर लगा है। इसकी ऊंचाई कम होने से बड़े कृषि वाहन भीतरगामी पुल के नीचे से नहीं गुजर पाते हैं। इससे किसानों को फसल लाने-ले जाने में परेशानी होती है।उन्होंने बताया कि बड़े वाहनों को दूसरे रास्ते से ले जाना पड़ता है। इससे किसानों का समय और खर्च दोनों बढ़ जाता है।

भागवत प्रसाद भगत ने बैरियर की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की, ताकि कृषि वाहन आसानी से पुल के नीचे से गुजर सकें। जीएम ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले को देखने का निर्देश दिया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Share this news

Leave a Comment