कटिहार -शहर के वार्ड संख्या 12 बरमसिया यादव टोला कटिहार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधा कृष्ण मंदिर में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि भादो मास के अष्टमी को श्री कृष्ण भगवान का जन्म हुआ था इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष राधा कृष्ण मंदिर बरमसिया कटिहार में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा पाठ किया जाता हैं एवं धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की जाती हैं।
इस पूजा में यदुवंशी समाज के पुरुष एवं महिलाएं सुबह से ही बिना अन्न और जल ग्रहण किए रात के बारह बजे श्री कृष्ण भगवान के जन्म होने के उपरांत पूजा अर्चना करते हैं ।
उनके बाद फलाहार करते हैं। पूजा अर्चना को लेकर मंदिर परिसर में काफी भीड़भाड़ देखी गई । इस अवसर पर दीपक कुमार यादव,अर्जुन कुमार यादव,अमिर चंद्र यादव,सुमन कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।