न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कालीप्रसाद नदी में स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बरारी /कटिहार -पीरपैंती बाजार से घर लौटने के दौरान कालीप्रसाद नदी में स्नान करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। स्नान के दौरान पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बकिया सुखाय गांव के मुस्लिम टोला निवासी सोनू उर्फ शहनाज (25) के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम मो. साहिन डाकिया है।


स्थानीय समाजसेवी भवेश यादव और उनके परिजनों ने बताया कि सोनू पीरपैंती बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह कालीप्रसाद नदी में स्नान करने के लिए उतरा। स्नान करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोनू घर का कामकाज करता था और अपने पिता के काम में भी हाथ बंटाता था। परिजनों के अनुसार, वह परिवार के लिए सहारा था। उसकी मौत से घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।समाजसेवी भवेश यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि हादसे से परिवार को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।

Share this news

Leave a Comment