कटिहार -शहर के शहीद जगदेव चौक न्यू मार्केट में शहीद जगदेव बाबू का शहादत दिवस पर शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक ताकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक श्रीमती निशा सिंह, श्रीमती उषा देवी अग्रवाल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय,निगम पार्षद निक्कू सिंह, बीरेंद्र यादव,अरुण कुमार सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव सतीश ठाकुर आदि के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कर किया गया।
इस पर वक्ताओं ने शहीद जगदेव बाबू के जीवनी पर विस्तार से चर्चा किए एवं उनके जीवनी से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। जगदेव बाबू का नारा था सौ में नब्बे शोषित है नब्बे भाग हमारा है।इस अवसर पर उपेंद्र सुमन, सुरेंद्र सिंह, विन्देश्वर सिंह, सिंहग्रेश्वर सिंह,रुपेश सिंह, बबलू कुशवाहा,संजय सिंह, दिलीप राय,पप्पू कुमार,छोटू चौहान,दयानंद कुशवाहा, अंकित सिंह, प्रह्लाद कुशवाहा,राजाराम महतो,अमित सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शहीद जगदेव बाबू के शुभचिंतक मौजूद रहे।